1 Million कितना होता है और 1 Billion कितना होता है?

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों क्या आप जानते है 1 Million कितना होता है? हम सभी मिलियन और बिलियन में हमेशा ही भ्रमित (confused) रहता है। रोजमर्रा के जीवन में कई जगह मिलियन और बिलियन का इस्तेमाल होता है और हम इसे समझ नहीं पाते। तो दोस्तों आप हमारा ये आर्टिकल जरूर पढ़े।

This is a featured image which describes that this article is on 1 Million कितना होता है

हमने आपके साथ 1 Million कितना होता है से जुडी सम्पूर्ण जानकारी शेयर की है। इसे पढ़कर आप मिलियन और बिलियन को आसानी से समझ पाएंगे। साथ ही आपने सोशल मीडिया पर 1K, 100K और 1M भी जरूर देखा होगा। क्या आप इनके बारे में जानते है? आप इनको भी हमारा आर्टिकल पढ़कर आसानी से समझ सकते है।

[2022] एटीएम से कैश निकालना होगा महंगा

1 million कितना होता है जानने से पहले जानते है की Indian और International number system क्या होता है?

Indian और International number system क्या होता है?

दोस्तों आपने छोटी कक्षाओं में इन दो के बारे में अवश्य पढ़ा होगा – Indian number system और International number system. यदि आपने नहीं पढ़ा है तो कोई बात नहीं हमने आपको इसके बारे में जानकारी दी है।

बचपन में हमने दो नंबर सिस्टम के बारे पढ़ा था – पहला इंडियन नंबर सिस्टम जिसमे हमने हमारी पूरी पढाई की है और अभी भी उपयोग कर रहे है। और दूसरी इंटरनेशनल नंबर सिस्टम जो की विश्व स्तर के कार्यो में और विदेशो में उपयोग की जाती है। मिलियन शब्द वही से आया है।

India Number System (भारतीय अंक प्रणाली)

जेसा की नाम से समझ आ रहा है Indian Number System, इसकी खोज भारत में कई गई थी और अब पुरे विश्व में उपयोग की जाती है। नंबर सिस्टम ओर कुछ नहीं किसी संख्या के एक-एक अंको का मान है। इंडियन नंबर सिस्टम की शुरुआत इकाई (Ones), दहाई (tens), सैकड़ा (Hundreds), हजार (Thousands), दस हजार (Ten Thousands), लाख (Lakhs)……..

Indian number system table

NumberValue (हिंदी में)Value in English
1इकाईOnes
10दहाईTens
100सैकड़ाHundred
1,000हजारThousand
10,000दस हजारTen Thousand
1,00,000लाखLakh
10,00,000दस लाखTen Lakh
1,00,00,000करोड़Crore
10,00,00,000दस करोड़Ten Crore
1,00,00,00,000अरबArab
उदाहरण :-

5,74,693 यह एक संख्या है तो Indian number system के अनुसार इस संख्या के अंको का मान कुछ इस प्रकार है –

In Hindi – पांच लाख चौहत्तर हजार छह सौ तिरानवे

In English – Five Lakhs Seventy Four Thousands Six Hundreds Ninety Three

Digits (अंक)हिंदी में अंक प्रणालीNumber System in English
3इकाई Ones
9दहाई Tens
6सैकड़ा Hundreds
4हजार Thousands
7दस हजार Ten Thousands
5लाख Lakhs

International Number System (अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली)

अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली में भारतीय अंक प्रणाली से कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। दोनों अंक प्रणाली में सिर्फ अंक के बाद लगने वाले कोमा का ही अंतर है जिससे उनके अंको के मान के नाम अलग हो जाते है। दस हजार तक दोनों के सामान मान है फिर अलग जो जाते है। जैसे अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली की Ones, Tens, Hundreds, Thousands, दस हजार Ten Thousands, Hundred Thousand, Million……..

International number system table

NumberValue
1Ones
10Tens
100Hundreds
1,000Thousand
10,000Ten Thousand
100,000Hundred Thousand
1,000,000Million
10,000,000Ten Million
100,000,000Hundred Million
1,000,000,000Billion
उदाहरण :-

1,574,693 यह एक संख्या है तो International number system के अनुसार इस संख्या के अंको का मान कुछ इस प्रकार है –

In Hindi – एक मिलियन पांच सौ चौहत्तर हजार छह सौ तिरानवे

In English – One Million Five Hundred Seventy Four Thousand Six Hundred Ninety Three

Digits (अंक) Number System
3Ones
9Tens
6Hundred
4Thousand
7Ten Thousand
5Hundred Thousand
1Million

Fi bank account कैसे खोले ?

1 Million कितना होता है?

दोस्तों अभी हमने अंक प्रणाली के बारे में पढ़ा। 1 Million अंतररास्ट्रीय अंक प्रणाली की संख्या होती है जिसमे की 1 के पीछे 6 शून्य लगे होते है (मतलब की – 106)। भारतीय अंक प्रणाली में 1 Million 10 लाख के बराबर होता है।

1 Million – 10 Lakhs

1 Billion कितना होता है?

यह भी अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली की एक संख्या है जिसमें 1 के पीछे 9 शून्य लगे होते हैं (मतलब की -109)। 1 Billion, Million से हजार गुना बड़ा होता है। भारतीय अंक प्रणाली में 1 Billion 1 अरब बराबर होता है।

1 Billion – 1 Arab – 100 Crore

1 Trillion कितना होता है?

यह भी अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली की एक संख्या है जिसमें 1 के पीछे 12 शून्य लगे होते हैं (मतलब की -1012)। 1 Trillion, Million से दस लाख गुना बड़ा होता है। भारतीय अंक प्रणाली में 1 Trillion 10 खरब के बराबर होता है।

1 Trillion – 10 Kharab – 1 Lakh Crore

[Table] Number System की तुलना

DigitsIndian Number SystemInternational Number System
1OnesOnes
10TensTens
100HundredHundred
1000ThousandThousand
10000Ten ThousandTen Thousand
100000LakhHundred Thousand
1000000Ten LakhMillion
10000000CroreTen Million
100000000Ten CroreHundred Million
1000000000ArabBillion
10000000000Ten ArabTen Billion
100000000000KharabHundred Billion
1000000000000Ten KharabTrillion

USD to INR table (1 Million to rupees)

वर्तमान में 1 अमेरिकी डॉलर 76.31 भारतीय रुपये के बराबर है।

US Dollar ($)Indian Rupees (₹)
$1₹76.31
$10₹763.13
$100₹7,631.25
$1,000₹76,312.50
$10,000₹7,63,125
$100,000₹76,31,250
$1,000,000₹7,63,12,500

FAQ

1 Million Dollar कितने होते है?

भारतीय मुद्रा में 1 मिलियन डॉलर 7 करोड़ 50 लाख रुपए के लगभग होता है।

1 Trillion कितना होता है?

भारतीय अंक प्रणाली में 1 ट्रिलियन दस खरब के बराबर होता है।

निष्कर्ष

तो दोस्तों ये आर्टिकल यही समाप्त होता है। इस आर्टिकल में हमने बिलियन और मिलियन के बारे में जाना। हमने आपको बताया की 1 Million कितना होता है और 1 Billion कितना होता है। साथ ही हमने भारतीय अंक प्रणाली और अंतरराष्ट्रीय अंक प्रणाली की तुलना बताते हुए टेबल शेयर किया है।

तो उम्मीद दोस्तों आपको 1 Million कितना होता है पता चल गया होगा और हमारी जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको इस जानकारी से जुडी कोई परेशानी हो तो हमें अवश्य कमेंट करे। यह आर्टिकल अंत पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment