नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट स्वागत है। दोस्तों दिसंबर का महीना शुरू हो गया है और इसके आते ही एक के बाद एक कई चीजे महंगी होती जा रही। दिसंबर का महीना अपने साथ महंगाई लाया है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप 4 चीजें जो दिसंबर से महंगी हो जाएंगी के बारे में जान सकते हो।
इस कोरोना काल में एक के बाद एक लॉकडाउन होने से पहले से ही काफी महंगाई है और अब कुछ मनोरंजन और रिचार्ज जैसी चीजें भी महंगी हो जाएंगी।
आज के इस आर्टिकल से हम उन 4 चीजों के बारे में जानेंगे जो दिसंबर महीने से महंगी हो जाएगी। हमने आपको इन 4 चीजों को विस्तार से बताया है जो आपका बजट बिगाड़ने वाली है। तो दोस्तों इन सभी चीजों को जानने के लिए सम्पूर्ण आर्टिकल जरूर पढ़े।
4 चीजें जो दिसंबर से महंगी हो जाएंगी
दोस्तों इन 4 चीजों में सभी सर्विस इन्क्लुडे है – मोबाइल रिचार्ज से लेकर मनोरंजन और कार्ड पेमेंट से लेकर टीवी चैनल्स। यह सभी सर्विसेज 20% से लेकर 50% तक बढ़ने वाली है और हम सभी का मंथली बजट हिलाने वाली है। तो चलिए इन सभी के बारे में जानते है।
SBI Credit Card
दोस्तों एसबीआई ने अपने क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन पेमेंट करने पर चार्जेज बढ़ा दिए है। इस महीने से आपको SBI क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करने पर EMI से भुगतान करने पर ज्यादा चार्ज देना होगा।
Mobile Recharge
एयरटेल, वोडाफोन आइडिया (VI) और जिओ सभी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान्स की कीमते बढ़ाने का एलान कर दिया है। इस महीने से किसी भी सिम को रिचार्ज करने के लिए 20% से 25% तक ज्यादा पैसे देने होंगे। इंटरनेट की आजकल सभी को आवश्यकता होती है और अब ये भी महंगा हो गया है जोकि हमारा बजट ख़राब करने वाला है।
सभी टेलीकॉम कंपनियों को अपना AGR कर्ज चुकाना है और साथ 5G सेर्विसेस को जल्द भारत में ले कर आने में निवेश करना है। इस कारण अब से हमे रिचार्ज के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
जानिए जिओ के नए रिचार्ज प्लान की लिस्ट
जानिए Vodafone Idea के नए रिचार्ज प्लान
TV Channels recharge
टीवी चैनल देखने वाले भी इस महीने में महंगाई का शिकार हो गए है। दिसंबर महीने से टीवी चैनल का सब्सक्रिप्शन लेना महंगा हो गया है। स्टार प्लस, कलर्स, सोनी और ज़ी को देखने वाले दर्शकों को अब 35 से लेकर 50 परसेंट तक पैसे ज्यादा देने होंगे।
Amazon Prime Videos
अमेज़न ने अमेज़न प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन बढ़ाने की पुष्टि कर दी है। अब आपको मासिक प्लान के लिए 179 रुपए देने होंगे, जोकि पहले 129 रुपए थे। वही 3 महीने का प्लान 459 रुपए का हो गया है जोकि पहले 329 का था और वार्षिक प्लान 1499 रुपए का हो गया है जोकि पहले 999 रुपए का था।