नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे की Amazon Pay क्या होता है और हम Amazon pay account कैसे बनाये ।

दोस्तों आजकल हर काम ऑनलाइन हो गया है। पेमेंट करने के लिए भी हर जगह ऑनलाइन माध्यम आ गए है। आप किसी छोटी से लेकर बड़ी दुकान पर जाओगे तो देखोगे की सब ऑनलाइन पेमेंट को बड़ावा दे रहे है। इसलिए आज हम ऐसे ही एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप पर अकाउंट बनाना सिखाएंगे।
आज के आर्टिकल में हम ऑनलाइन पेमेंट ऐप Amazon pay के बारे में बात करेंगे। आज हम आपको अपने फ़ोन में Amazon pay ऐप डाउनलोड करना सिखाएंगे। इसके बाद आपको स्टेप बाई स्टेप बताएंगे की अपना Amazon pay account कैसे बनाये । यह सब आसान स्टेप्स हे आप इन्हे पढ़कर स्वयं कर सकते है।
चलिए पहले जानते है Amazon pay क्या है ?
Table of Contents
Amazon pay क्या है ?
Amazon pay एक ऑनलाइन पेमेंट ऐप है जिसको अमेजॉन द्वारा बनाया गया है। इसकी मदद से हम आसानी से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बिल पेमेंट, मोबाइल रिचार्ज और टिकट बुक कर सकते हैं। यह एक बहुत आसान ऐप है और आजकल सबसे ज्यादा Cash back और दूसरे offers Amazon pay ऐप ही दे रहा है।
तो अब आपने Amazon के बारे में थोड़ा बोहोत जान लिया है तो चलिए सिखते हे amazon app कैसे डाउनलोड करे। Amazon pay इस्तमाल करने के लिए आपको amazon app को डाउनलोड करना होगा। Amazon pay अमेज़न ऐप के अंदर ही होता है।
Amazon app कैसे डाउनलोड करे
आप Amazon app को नीचे दी गई लिंक से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए बटन पर क्लिक करना है और फिर इंस्टॉल की बटन पर क्लिक करना है। अगर आप नीचे दी गई लिंक से Amazon डाउनलोड करते हो तो आप ₹10 से लेकर ₹500 तक का कैशबैक Amazon pay अकाउंट पर ले सकते हो।
आप अमेजॉन ऐप को प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं उसके लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आप अपने फोन में Play store ओपन कर लीजिए।
- इसके बाद आप search bar में Amazon सर्च करिए।
- अब आपके सामने Amazon app आ जाएगा उसे इंस्टॉल की बटन पर क्लिक करके इंस्टॉल कर लें।
अब आपने अपने फोन में अमेजॉन ऐप डाउनलोड कर लिया है तो चलिए देखते हैं Amazon pay account कैसे बनाये।
Google pay account कैसे बनाये [2021]
Amazon pay account कैसे बनाये
Amazon pay account बनाने के लिए आपको पहले अमेजॉन पर अकाउंट बनाना पड़ेगा तो चलिए हम पहले अमेजॉन अकाउंट बनाते हैं। अगर आपके पास पहले से अमेजॉन अकाउंट है तो आप उस अमेजॉन अकाउंट का इस्तेमाल करके अपना Amazon pay अकाउंट बना सकते हो Step 2 को फॉलो करके।
Step 1: Amazon app पर लॉगिन करना
- सबसे पहले आप अपने फोन में अमेजॉन ऐप ओपन कर लीजिए।
- अब आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी उस स्क्रीन में आपको अपना नाम, फोन नंबर, ईमेल आईडी (दोस्तों ईमेल आईडी डालना जरूरी नहीं है) और फिर पासवर्ड सेट करना है। इसके बाद Verify mobile number पर क्लिक करना है।
- अब अमेजॉन आपके फोन पर एक OTP भेज कर आप का फोन नंबर verify करेगा। यह प्रोसेस होने के बाद आपको Continue shopping पर क्लिक करना है।
दोस्तों आपका अमेजॉन अकाउंट बन गया है, तो चलिए अपना Amazon pay account बनाया जाए। इससे पहले ध्यान दीजिए की आप वही फोन नंबर इस्तेमाल करें जो कि आपके बैंक अकाउंट से लिंक है।
Step 2: Amazon pay account से bank लिंक करना
- अब आपको Amazon pay पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको Amazon pay UPI का ऑप्शन दिख रहा होगा और उसके नीचे Get started लिखा होगा वहां पर क्लिक करना है। और फिर Proceed ऑप्शन पर क्लिक करे।
- इसके बाद Amazon आपका फोन नंबर वेरीफाई करेंगा। अगर आपके फोन में दो सिम है तो वह आपसे पूछेगा सिम 1 सिलेक्ट करना है या सिम 2 . आपका बैंक खाता जिस भी सिम के फ़ोन नंबर से लिंक है वह सिलेक्ट कर ले।
- अब आपके सामने बैंक का लिस्ट आ जाएगा। आपका बैंक खाता जिस भी बैंक में है वह बैंक सेलेक्ट कर ले। (अगर आपके बैंक अकाउंट से पहले से ही UPI ID बनी हुई है तो आपकी process यहीं समाप्त हो जाएगी और आपका Amazon pay अकाउंट बन जाएगा। यदि आपके पास पहले से UPI ID नहीं है तो आगे की प्रोसेस फॉलो करें।)
- इसके बाद आपको अपनी ATM डिटेल डालना है। सबसे पहले आपको अपने ATM कार्ड की आखरी 6 संख्या डालनी है उसके बाद आपके ATM कार्ड की expiry date (valid upto) डालनी है। और फिर Set your UPI pin पर क्लिक करना है।
Step 3: UPI Pin बनाना
- अब आपके फोन पर एक OTP जाएगा उस OTP तो यहां डालना है और फिर आपको अपना ATM Pin डालना है और नीचे राइट के निशान पर क्लिक करना है।
अब आपको अपना UPI Pin बनाना है। UPI Pin बनाने के लिए आप स्क्रीन पर अपना UPI Pin डालें और OK पर क्लिक करें और फिर दोबारा से अपना UPI Pin डालें और OK पर क्लिक करें। आपका UPI Pin बन जाएगा। इसके बाद Continue पर क्लिक करेंगे।
इसी के साथ आपका Amazon pay account बन जाएगा। अब आप Amazon pay से ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।
Amazon pay खोलने का तरीका
Amazon pay यूज करने के लिए आप अपने amazon app पर जाइए और आपको स्क्रीन पर Amazon pay का ऑप्शन दिखेगा उस पर क्लिक करके आप Amazon pay ओपन कर सकते हैं या फिर आप सबसे ऊपर तीन लाइन पर क्लिक करके – Amazon pay पर क्लिक करके Amazon pay ओपन कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों ये आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। आज हमने Amazon pay ऐप के बारे में बात करी। हमने जाना की ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए हम Amazon pay एप का इस्तमाल कर सकते हैं। हमने आपको बताया की Amazon ऐप कैसे डाउनलोड करते हैं।
उसके बाद हमने आपको स्टेप बाय स्टेप सिखाया की Amazon pay account कैसे बनाये / बनाते है। उम्मीद हे अपने यह आर्टिकल को पढ़कर अपना Amazon pay अकाउंट आसानी से बना लिया होगा। ये आर्टिकल यह तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।