Amazon pay later क्या है | Amazon pay later registration कैसे करे

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। क्या आप Amazon pay later के बारे में जानते है। अगर नहीं तो आप बोहोत अच्छी सुविधा गवा रहे है। आप यह पूरा आर्टिकल पढ़े और जाने की अमेज़न पे लेटर क्या है ? और इस सुविधा का लाभ आप कैसे ले सकते है। साथ ही सीखे Amazon pay later registration कैसे करे ?

This is a featured image which describes that this article is on Amazon pay later क्या है

आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे के अमेज़न पे लेटर होता क्या है। यह आपको लाभ कैसे पोहोचा सकता है। इसके बाद हम जानेंगे की इसको लागू करने के लिए क्या करना होता है। Amazon pay later registration कैसे करे इसकी स्टेप बाई स्टेप समझेंगे।

Amazon pay later क्या है

अमेज़न पे लेटर अमेज़न का एक फीचर है, जो हमें लोन जैसी सुविधा देता है। आसान भाषा में समझें की अगर आपको अमेज़न पर कोई प्रोडक्ट पसंद आया है, लेकिन अभी आपके पास उसे खरीदने के लिए पैसे नहीं है तो अमेज़न आपको Amazon Pay अकाउंट में कुछ लिमिट तक पैसे देता है ताकि आप उस प्रोडक्ट को खरीद सकें।

एक महीने के बाद, आपको वह पैसा अपनी due date / लौटाने की तारीख पर अमेज़न को वापस करना होगा। Amazon इसके लिए आपसे कोई ब्याज नहीं लेता है, लेकिन  due date / भुगतान तिथि के बाद पैसे वापस करने पर पेनल्टी चार्ज लगता है। अमेज़न पे लेटर में हमें EMI की सुविधा भी मिलती है।

Amazon Pay later eligibility क्या है

Amazon Pay Later की सुविधा अभी अमेज़न ने सभी अमेज़न पे खाता धारक को नहीं दी है। यह सुविधा अभी Beta version में आया है।

अगर आप अपनी Amazon Pay Later की सुविधा को चेक करना चाहते हैं तो आप अपने अमेज़न पे अकाउंट में जाएं और अगर आपको सबसे ऊपर Amazon pay later लिखा हुआ दिखाई दे तो आप eligible हैं अन्यथा आप अभी इस सुविधा के लिए eligible नहीं हैं।

Amazon pay से recharge कैसे करे | पाएं अनलिमिटेड ऑफर्स

Amazon Pay Later registration कैसे करें?

अमेज़न पे लेटर की सुविधा को लेने के लिए आप निचे दी गई स्टेप्स को एक के बाद एक फॉलो करे और Amazon pay later registration कर ले। इन स्टेप्स को फॉलो करने पर आपके अमेज़न पे अकाउंट में आपके लिमिट के हिसाब से पैसे आ जायेंगे।

Step 1: अमेज़न पे लेटर में साइन अप करना

  • सबसे पहले आपको अपने Amazon ऐप में अमेज़न पे अकाउंट ओपन कर लेना है।
  • अब सबसे ऊपर आपको Amazon pay later का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। अगर उसके नीचे Get started लिखा होगा तो आप एलिजिबल है वरना अभी आप Amazon pay later के लिए एलिजिबल नहीं है।  तो चलिए Get started पर क्लिक करते है।
  • अब आपके सामने नई स्क्रीन खुल जाएगी। यहां पर आपको अमेज़न पे लेटर के सारे फायदे दिख जाएंगे। नीचे जाने पर Sign up in 60 seconds का ऑप्शन दिखाई देगा, अगर आपको अमेज़न पे लेटर एक्टिवेट करना हे तो उस पर क्लिक कीजिए।
  • इसके बाद आपको 3 स्टेप में यह प्रोसेस को पूरा करना है।

Step 2: Identity वेरीफाई करवाना

  • पहले स्टेप में आपको आपकी Identity verify करना है। इसके लिए सबसे पहले आपको Enter your pan की जगह पर अपना पैन कार्ड नंबर डालना है और अपनी जन्म तारीख सेलेक्ट करना है। फिर Agree & Continue पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपको OTP based ऑप्शन को सिलेक्ट करना है इस ऑप्शन से आपका KYC verify होगा। अब आपको यहां अपना आधार कार्ड नंबर डालना है और Agree & Continue पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उस OTP को यहां डालना है और Continue पर क्लिक करना है।

Step 3: Term & Condition accept करना

  • अब आप देख सकते हैं आपको Congratulations का मैसेज आ गया होगा और amazon ने आपके amazon pay later की लिमिट सेट कर दी होगी। अब आप अमेजॉन पर किसी भी प्रोडक्ट खरीदने के लिए इतने अमाउंट या पैसे का इस्तेमाल कर सकते हैं और उसे कुछ दिन बाद बिना इंटरेस्ट के लोटा सकते हे।
  • इसमें आपको Agree & Continue पर क्लिक करना है।

Step 4: Auto repayment set करना

अब आपको तीसरे ऑप्शन मे Set-up auto repayment की  डिटेल्स को भरना है। यहां पर आपको अपने बैंक अकाउंट या Credit card को लिंक करना है जिससे कि अमेजॉन automatically आपसे अपने उधार पैसो को वापस ले सके।

  • अगर आपको Auto re-payment ऑप्शन को यूज नहीं करना है तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं इसके लिए नीचे Skip ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।
  • Auto repayment करने के लिए सबसे पहले आपको नीचे अपना बैंक सेलेक्ट करना है। इसके बाद आपको Repayment mode set करना होगा। इसमें आपको दो ऑप्शन नजर आ रहे होंगे डेबिट कार्ड एंड नेट बैंकिंग, हम यहां पर डेबिट कार्ड सेट कर लेते हैं।
  • अब आपको अपना अकाउंट नंबर डालना होगा और उसे वेरीफाई करना होगा अगर आपका अकाउंट नंबर वेरीफाई हो जाता है तो यहां राइट का निशान आ जाएगा और नीचे आपका नाम आ जाएगा। अगर वेरीफाई हो जाता है तो Continue के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  • ऑटो रीपेमेंट सक्सेसफुल हो जाने के बाद आप इस पेज पर आ जाएंगे यहां आपको amazon pay later कैसे उपयोग करें यह बताया जाएगा।

अब आपके amazon pay later के अकाउंट में आपकी लिमिट के अनुसार पैसे आ जाएंगे। आप इन पेसो का अमेजॉन पर किसी भी को प्रोडक्ट खरीदने के लिए इस्तमाल कर सकते हैं और आप के अनुसार उसे 1 महीने बाद या फिर ईएमआई के रूप में वापस amazon को लौटा सकते हैं।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आर्टिकल यही समाप्त होता है। आज हमने जाना अमेज़न पे लेटर क्या है ? हम इस सुविधा से क्या लाभ ले सकते हैं। हमने जाना कि कैसे हम अपनी अमेज़न पे लेटर की एलिजिबिलिटी देख सकते हैं। इसके बाद हमने सीखा अमेज़न पे लेटर उपयोग करने के लिए Amazon pay later registration कैसे करते हैं।

उम्मीद है दोस्तों आपने हमारा यह आर्टिकल पर अपना Amazon pay later एक्टिवेट कर लिया होगा। यहां आर्टिकल यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment