BHIM UPI ID कैसे बनाये? [2023] – UPI ID kaise banaye

BHIM UPI कैसे बनाये, BHIM UPI ID kaise banaye, UPI ID kaise banaye in Hindi, BHIM UPI क्या है

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि BHIM ऐप क्या है? BHIM UPI ID कैसे बनाये ? और BHIM ऐप को यूज कैसे करते हैं? अगर आप भी यह सब जानना चाहते हैं और अपना ऑनलाइन पेमेंट के लिए यूपीआई आईडी बनाना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को आप जरूर पढ़ें।

This is a featured image which describes that this article is on BHIM UPI ID कैसे बनाये

भारत सरकार का फोकस पूरी तरह से डिजिटल इंडिया बनाने का है। इसका सबसे मुख्य जरिया है ऑनलाइन बैंकिंग मतलब की जितनी भी पैसो की लेनदेन होती है वो ऑनलाइन हो जाये। इसके लिए ऑनलाइन पेमेंट ऐप सबसे अच्छी चीज है। आज हम ऐसे ही ऐप BHIM ऐप के बारे में जानेंगे और BHIM UPI ID कैसे बनाये, सीखेंगे।

BHIM क्या है ?

BHIM एक मोबाइल से पेमेंट करने का ऐप है जिसको National Payment Corporation of India (NPCI) द्वारा बनाया गया है। एनपीसीआई भारत के सभी यूपीआई आईडी और ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम को प्रबंधन करता है। आप BHIM ऐप की मदद से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। यह ऐप चलाने में बहुत आसान है। यह ऑनलाइन पेमेंट के लिए सिक्योर भी हे क्योकि इसे NPCI द्वारा बनाया गया है।

फोनपे अकाउंट डिलीट कैसे करे ?

BHIM app download कैसे करे

BHIM app को आप निचे दिए गए डाउनलोड बटन पर क्लिक करके अपने फ़ोन में डाउनलोड कर सकते है। इसके अलावा आप प्ले स्टोर से भी इसे डाउनलोड कर सकते हो। वो भी हमने निचे सिखाया है।

Play store से भीम ऐप को डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए steps को फॉलो करें।

  • सबसे पहले आप अपने फोन में Play store ओपन कर लीजिए।
  • अब आप search bar में BHIM app सर्च करिए।
  • अब आपके सामने BHIM app आ जाएगा। अब आप इंस्टॉल पर क्लिक करके इसे इंस्टॉल कर लें।

इसी के साथ आपके फोन में BHIM ऐप डाउनलोड हो जाएगा। तो चलिए सीखते हैं BHIM UPI ID बनाना।

BHIM UPI ID कैसे बनाये

आपको अपनी BHIM UPI ID बनाने के लिए नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। आपको इन स्टेप्स को एक के बाद एक फॉलो करना है। यह करने पर आपकी UPI ID आसानी से बन जाएगी। तो चलिए शुरू करते है।

Step 1: BHIM app में लॉगिन करना

  • सबसे पहले आप अपने फोन में BHIM app ओपन कर लीजिए।
  • BHIM app ओपन होने के बाद अब आपसे आपकी भाषा पूछी जाएगी। आप इंग्लिश या हिंदी कोई सी भी भाषा सेलेक्ट कर सकते हैं। इसके बाद आपको Proceed के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको अपना सिम स्लॉट सेलेक्ट करना है। आपका जो भी फोन नंबर बैंक अकाउंट से लिंक है वह फोन नंबर कोन से  सिम स्लॉट में लगा है, वह select करना है। जैसे हमारा फोन नंबर सिम स्लॉट 1 में लगा है। फिर Proceed पर क्लिक करना है। अब आपके फोन नंबर की verification प्रोसेस होगी।
  • अब आपको BHIM app की security के लिए पासवर्ड सेट करना होगा जिससे कि कोई और भीम एप खोल ना सके। इसके लिए आप अपना Password स्क्रीन पर दो बार लिखे और फिर राइट  निशान  क्लिक करना है।

Step 2: बैंक अकाउंट जोड़ना

  • अब आपको अपना बैंक सिलेक्ट करना है। स्क्रीन पर आपके सामने बहुत सारे बैंक आ जाएंगे, आपका बैंक अकाउंट जिस भी बैंक में उसे ढूंढ कर सिलेक्ट कर ले। इसके बाद आपका बैंक अकाउंट स्क्रीन पर आ जाएगा।

Step 3: UPI ID बनाना

  • अब आपको अपना यूपीआई पिन बनाना हे। अगर आपका यूपीआई आईडी पहले से बना हुआ है तो इसके बाद की प्रोसेस automatically हो जाएगी। अगर पहले से UPI ID नहीं है तो आगे ही प्रोसेस जारी रखें।
  • बैंक अकाउंट सिलेक्ट करने के बाद, अब आपको यूपीआई पिन बनाने के लिए अपनी ATM डिटेल्स डालना होगा। सबसे पहले आपको अपने ATM card की आखरी 6 संख्या डालनी है और फिर अपने ATM card की expiry date (valid up to) डालनी है। यह डालने के बाद OK पर क्लिक करें।
  • यूपीआई पिन बनाने के लिए स्क्रीन पर आपको जो यूपीआई पिन सेट करना है उसे दो बार डाल दीजिए और राइट के निशान पर क्लिक करे। इसी के साथ आपका UPI पिन बन जायेगा।

यह सारी प्रोसेस करने के बाद आपकी UPI ID BHIM app में बन जाएगी। अब आप अपना यूपीआई आईडी देखने के लिए प्रोफाइल सेक्शन में जाइए – प्रोफाइल पर क्लिक करके, आपके सामने आपकी यूपीआई आईडी आ जाएगी।

FAQ

भीम यूपीआई आईडी कैसे बनती है?

BHIM app का इस्तेमाल करके आप आसानी से अपनी यूपीआई आईडी बना सकते है। हमने हमारी वेबसाइट पर इसकी पूरी प्रोसेस आसान भाषा में बताई है।

भीम एप में यूपीआई आईडी क्या है?

UPI का full form यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस है। UPI भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) द्वारा विकसित एक रीयल-टाइम पेमेंट सिस्टम है जिसकी मदद से हम पर्सनल बैंक अकॉउंट टू बैंक अकाउंट और मर्चेंट अकाउंट में पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

भीम का फुल फॉर्म क्या है?

BHIM का फुल फॉर्म है Bharat Interface for Money

भीम एप्प कैसे यूज़ करें?

BHIM app को आप प्ले स्टोर से डाउनलोड कर ले। उसके बाद आपको अपनी UPI ID बनानी होगी, आप UPI ID हमारे आर्टिकल को पढ़कर बना ले। इसके बाद आसानी आप भीम ऐप का उपयोग कर पाएंगे।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। आज हमने जाना कि भीम ऐप में यूपीआई आईडी कैसे बनाई जाती है। उम्मीद है दोस्तों आपने यह आर्टिकल पढ़कर अपना यूपीआई आईडी भीम ऐप में बना लिया होगा। यहां आर्टिकल BHIM UPI ID कैसे बनाये [2021] यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment