Fi bank account कैसे खोले ? [2023]| Fi bank account opening

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों क्या आप Fi Money बैंक में अकाउंट खोलना चाहते है ? आप घर बैठे ही अपना बैंक अकाउंट Fi मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से खोल सकते है। इस आर्टिकल को पढ़कर आप Fi bank account कैसे खोले सिख सकते है।

This is a featured image which describes that this article is on Fi bank account कैसे खोले?

हमने इस आर्टिकल में Fi bank account open करने की सम्पूर्ण जानकारी दी है। सबसे पहले हमने आपको Fi Money के बारे बताया है जैसे यह क्या है और क्या करती है? इसके बाद आपको स्टेप बाई स्टेप अपना Fi bank account कैसे खोले सिखाया है। साथ ही हमने बैंक के सभी चार्जेस की जानकारी भी साझा कि है और ये Fi बैंक अकाउंट खोलने के फायदे भी बताए है। तो चलिए शुरू करते है।

Overview

आर्टिकल का विषयFi bank account कैसे खोले?
बैंक का नामFi Money (with Federal bank)
बैंक की वेबसाइटWebsite

Fi Money क्या है ?

Fi Money एक आज के जमाने का फाइनेंसियल ऐप है जो अपनी सभी सर्विस ऑनलाइन प्रदान करता है। यह अपने आप को Bank 2.0 कहता है। Fi Money हमें ऑनलाइन जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा देता है। यह एक RBI लाइसेंस्ड बैंक नहीं है परन्तु इन्होने RBI लाइसेंस्ड फेडरल बैंक और VISA के साथ पार्टनरशिप कर कर अपने ग्राहकों को बैंक अकाउंट और डेबिट कार्ड की सुविधा प्रदान की है।

सीखिए Jupiter bank account कैसे बनाये

Fi Money ऐप डाउनलोड कैसे करे ?

दोस्तों जैसा की आपको पता Fi Money एक डिजिटल बैंक है तो हमें इसमें बैंक अकाउंट खोलने के लिए एक मोबाइल ऐप Fi Money – Smarter Banking को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए हमने नीचे एक बटन दिया है। इस बटन पर क्लिक करके आप प्ले स्टोर पर पोहोच जाओगे और वहा पर आप Install की बटन पर क्लिक करके इस ऐप को डाउनलोड कर ले।

Fi bank account कैसे खोले ?

दोस्तों Fi Money ऑनलाइन बैंक में अकाउंट खोलना बहुत आसान है। आपको अपना खाता खोलने के लिए इसके मोबाइल ऐप में कुछ स्टेप्स फॉलो करना होता है। हमने इसकी प्रोसेस को आर्टिकल में विस्तार से बताया है। अगर आप हमारी बताई प्रोसेस को फॉलो करते है तो आपको अपना अकाउंट खोलने में कोई परेशानी नहीं आएगी।

Fi Money ऐप को अपने फ़ोन में डाउनलोड कर लेने के बाद आप इन स्टेप को फॉलो करे –

Step 1: Fi Money ऐप में रजिस्ट्रेशन करना

  • सबसे पहले आप Fi Money ऐप को खोल ले। ऐप खुलते ही आपको पहली स्क्रीन पर Sign Up का ऑप्शन दिखाई देगा, इस पर क्लिक करे।
  • अगली स्क्रीन पर आपको अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर Next पर क्लिक करे। इस नंबर पर आपको एक ओटीपी भेजा जाएगा जिसको वेरीफाई करके आगे बढ़ जाए।
  • इसके बाद आपको एक Email Id और Legal name लिखना है और फिर Next पर क्लिक करे। (Legal name:- पैन और आधार कार्ड पर लिखा हुआ नाम)
  • अगली स्क्रीन पर आपको Fi Money बैंक की कुछ terms & conditions बताई जाएगी। आप इन्हे देख ले और फिर Next पर क्लिक करे। अगर इससे पहले आपसे fi.nite code पूछे तो आप Continue Without Fi.Nite Code पर क्लिक करे।

Step 2: Fi bank account KYC करना

  • इसके बाद आपसे आपका पैन कार्ड नंबर और जन्म तारीख पूछी जाएगी। आप इनको लिखकर, Next पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको अपने माता-पिता का नाम लिखना है और Add a Nominee पर क्लिक करके अपने नॉमिनी की डिटेल्स Add कर लेना है।
  • अगली स्क्रीन पर आपको minimum KYC (1 लाख डिपोसिट लिमिट) की जानकारी दी जाएगी, जिसको सिर्फ आधार कार्ड द्वारा किया जा सकता है। इसके लिए Next पर क्लिक करे। KYC अपग्रेड करने की प्रोसेस अकाउंट खोलने की स्टेप्स के बाद बताई है।
  • इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड नंबर स्क्रीन पर डालना है और फिर Next पर क्लिक करे। आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उसे अपनी स्क्रीन पर डाल दे।
  • ओटीपी वेरीफाई होने के बाद आपको एक वीडियो बनाना होगा जिसमे आपको 4 अंक बोलने होंगे। यह करने से bank आपको वेरीफाई करेंगे। इसके लिए Next पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपका कैमरा ओपन हो जाएगा। अपना चेहरा गोले के अंदर रखकर, Start Verification पर क्लिक करे। अब स्क्रीन पर दिखाए 4 अंको को बोलकर, End Verification पर क्लिक करे।

Step 3: Fi Debit card आर्डर करना

  • अगली स्क्रीन पर आपको अपने डेबिट कार्ड पर क्या नाम लिखवाना है वह लिखना है और इसके बाद अपना एड्रेस लिखना है। यदि आपको डेबिट कार्ड को इस एड्रेस पर मंगवाना है तो नीचे दिए बॉक्स को चेक कर दे और फिर Next पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको स्वाइप करके अपना अकाउंट खोल लेना है।

Step 4: UPI रजिस्टर करना

  • अब आपको UPI रजिस्टर करने के लिए अपने नंबर से फ़ेडरल बैंक को SMS भेजना होगा। इसके लिए Send पर क्लिक करे।
  • इसके बाद यह ऐप अकाउंट खोलने में कुछ समय लेगा और फिर आपके अकाउंट की डिटेल्स अकाउंट नंबर और वर्चुअल डेबिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। फिर Next पर क्लिक करे।

Step 5: Fi डेबिट कार्ड का पिन बनाना

  • अगली स्क्रीन पर आपको एटीएम पिन बनाना होगा। एटीएम पिन बनाने के लिए 4 अंको का पिन स्क्रीन पर डाल दीजिए, इसके बाद दोबारा से पिन डालना होगा। डेबिट कार्ड का पिन सेट हो जाएगा।
  • इसके बाद आपके अकाउंट में पैसे ऐड करने का ऑप्शन आएगा, इसमें आप I will do it later पर क्लिक करे।

यह करते ही आपके Fi bank account कैसे खोले की प्रोसेस समाप्त हो जाएगी और आपका Fi Money बैंक अकाउंट सफलतापूर्वक खुल जाएगा।

Fi अकाउंट की full video KYC कैसे करे?

Fi Money अकाउंट खोलने में आपकी मिनिमम KYC तो जाती है लेकिन Fi Money के अन्य सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको full video KYC करनी होती है। वीडियो केवाईसी वेरिफिकेशन हो जाने पर 1 लाख रुपए बैलेंस की लिमिट आपके अकाउंट से हट जाती है और आप अन्य रिवॉर्ड अनब्लॉक कर लेते है।

Video KYC के लिए आवश्यकताएं

  • मूल पैन कार्ड
  • हस्ताक्षर के लिए एक पेन और कागज
  • वीडियो के लिए अच्छी रोशनी वाली जगह

Steps:

  1. Fi Money ऐप खोलने पर आपको होम स्क्रीन पर Upgrade your account with a 3 min video KYC call लिखा हुआ दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दे।
  1. अगली स्क्रीन में आपको Next पर क्लिक करना है और फिर सभी आवश्यक चीजों को अपने पास रखकर, Start Video Call पर क्लिक कर दीजिए।
  1. इसके बाद आपकी एजेंट से वीडियो कॉल स्टार्ट हो जाएगी। एजेंट आपका मूल पैन कार्ड देखेगा और फिर पेपर पर आपसे अस्ताक्षर करवाएगा। यह होने के बाद आपकी full KYC हो जाएगी।

Fi bank account charges

Fi Money बैंक अपनी वेबसाइट पर बताया है की वे किसी प्रकार का hidden चार्जेज नहीं लगाने वाले है। उन्होंने अपने सभी चार्ज को अच्छे से ग्राहकों को बताया है। दोस्तों ऑनलाइन बैंकिंग में Fi से अच्छी सर्विस और चार्जेज ओर कोई बैंक नहीं दे रही है। इसके चार्ज इस प्रकार है –

  • Fi बैंक अकाउंट में आपको किसी प्रकार की मिनिमम बैलेंस फीस नहीं है।
  • Fi Money का कोई account maintenance शुल्क नहीं है।
  • फ्री डेबिट कार्ड। डेबिट कार्ड ऑर्डर करने के जीरो चार्जेज।
  • फेडरल बैंक के एटीएम से पैसे निकालने पर कोई शुल्क नहीं लगता है। जबकि दूसरे बैंक के एटीएम से आप महीने में 5 ट्रांजैक्शन फ्री में कर सकते हैं, लेकिन ज्यादा ट्रांजैक्शन पर रु. 20 प्रति लेनदेन।
  • NEFT, RTGS और UPI से ट्रांजेक्शन करने पर कोई चार्ज नहीं।

Fi bank account opening के फायदे

आपको Fi Money डिजिटल बैंक में अपना बैंक अकाउंट खोलने पर अन्य बैंको की तुलना में कई फायदे मिलते हैं।

  • No minimum balance fees
  • Free debit card
  • Fi savings अकाउंट के लिए 2.5% ब्याज दर है।
  • डिजिटल पेमेंट करने पर कोई चार्जेस नहीं है।

FAQ

क्या Fi खाता मुफ़्त है?

Fi Money में खाता खुलवाना पूरी तरह से फ्री है।

क्या Fi Money भरोसेमंद है?

Fi Money ने RBI लाइसेंस्ड फेडरल बैंक के साथ पार्टनरशिप करके अपने ग्राहकों को सेविंग अकाउंट की सर्विस दी है। तो यह भरोसेमंद है।

मैं Fi बैंक खाते में पैसे कैसे ऐड कर सकता हु?

Fi बैंक खाते में पैसे ऐड करने के लिए आपको Fi ऐप की होम स्क्रीन पर Add Funds का ऑप्शन मिलेगा। आप इस ऑप्शन की मदद से अपने किसी भी बैंक अकाउंट या यूपीआई से Fi बैंक खाते में पैसे ऐड कर सकते हो।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। इस आर्टिकल में हमने घर बैठे कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपना Fi bank account कैसे खोले, यह सीखा। सबसे पहले हमने FI Money के बारे में जाना। उसके बाद हमने इस पर रजिस्ट्रेशन करना, KYC करना और एटीएम PIN बनाने की पूरी प्रोसेस बताई। साथ ही हमने Fi bank account opening के फायदे भी साझा किए है।

तो उम्मीद है दोस्तों आपने अपना Fi bank account घर बैठे बना लिया होगा और इसे बनाने पर आपको कई फायदे भी हुए होंगे। अगर आपको अभी भी अपना बैंक अकाउंट खोलने या हमारी दी गई जानकारी में कोई दिक़्क़त है तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे। यह आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment

Fi Money account कैसे खोले
Fi Money account कैसे खोले