नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों IPL 2022 आने वाला है और इस बार आईपीएल में दो नई टीम अहमदाबाद और लखनऊ भी खेलने जा रही है। पर इन सबसे पहले आईपीएल 2021 के लिए mega auction होना है और साथ ही सभी टीमों को 30 नवंबर तक अपने reatain players की लिस्ट भी देना है। इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2022 retention और auction की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।

दोस्तों आईपीएल 2022 हर बार के आईपीएल जैसा नहीं होने वाला है। इस बार आईपीएल में दो नई टीम खेलने जा रही है और mega auction की वजह से काफी खिलाडी एक टीम से दूसरे टीम में जाने वाले है।
आईपीएल की हर टीम को केवल 4 ही खिलाडी retain करने की अनुमति है और इसके भी कई नियम है। साथ ही दोनों नई टीम पूल के बचे हुए players में से 3 प्लेयर चुन सकती है।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको IPL 2022 retention and auction की सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। साथ ही हम आपके साथ सभी टीमों के retain player list (अनुमानित) भी साझा करेंगे। हमने आपको आईपीएल 2022 ऑक्शन की डेट और अन्य जानकारी भी बताई है। अगर आप आईपीएल प्रेमी है तो हमारा ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है, इसे जरूर पढ़े।
Table of Contents
IPL में Retention क्या है?
आईपीएल में retention का मतलब है पिछले सीजन में टीम से जुड़े खिलाडी को अपनी टीम में वापस रखना और उनके साथ अगले सीजन का कॉन्ट्रैक्ट करना। आईपीएल 2022 के लिए सभी टीम कुछ ही प्लेयर को रिटेन कर सकती है।
IPL 2022 retention के नियम
आईपीएल 2022 के लिए retention की प्रोसेस कुछ इस प्रकार है –
- सभी टीमें अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं।
- सभी टीमें अपने 4 खिलाड़ियों में से अधिकतम 3 भारतीय खिलाड़ियों, अधिकतम 2 विदेशी खिलाड़ियों और अधिकतम 2 uncapped भारतीय खिलाड़ियों को ही रिटेन कर सकती हैं।
- दो नई टीमें पूल में बचे शेष खिलाड़ियों में से अधिकतम 3 खिलाड़ियों को रख सकती हैं।
आईपीएल की टीमों के पास ऑक्शन में खर्च करने के लिए पर्स में 90 करोड़ रूपए है। अगर कोई टीम 4 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे 42 करोड़ रूपए खर्च करने होंगे और वही 3 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे 33 करोड़ रूपए खर्च करने होंगे। यदि कोई टीम 2 खिलाड़ियों को रिटेन करती है तो उसे 24 करोड़ रूपए खर्च करने होंगे और सिर्फ 1 खिलाडी को रिटेन करती है तो 14 करोड़ रूपए खर्च कर सकती है।
IPL 2022 retention की अन्य जानकारी
आईपीएल 2022 में टीम कितने खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है?
आईपीएल 2022 में टीम अधिकतम 4 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है।
आईपीएल 2021 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों को कितना मिलता है?
आईपीएल 2022 में रिटेन किए गए खिलाड़ियों में पहले खिलाड़ी को 16 करोड़ रुपये, दूसरे खिलाड़ी को 12 करोड़ रुपये, तीसरे खिलाड़ी को 8 करोड़ रुपये और चौथे खिलाड़ी को 4 करोड़ रुपये मिलते हैं।
आईपीएल 2022 रिटेंशन कब और कहा होने वाला है?
आईपीएल 2022 की रिटेंशन प्रक्रिया भारत में 30 नवंबर को रात 9.30 बजे होने वाली है।
IPL 2022 retained players list (अनुमानित)
सभी टीमें 30 नवंबर की शाम को स्टार स्पोर्ट्स टीवी चैनल पर आईपीएल 2022 के लिए अपने रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट बताएगी। हमने आपको नीचे सभी टीमों के अनुमानित रिटेन किए गए खिलाड़ियों की सूची दी है।
CSK
चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2022 के लिए एमएस धोनी, रवींद्र जडेजा, फाफ डु प्लेसिस और रुतुराज गायकवाड़ को अपनी टीम में बरकरार रख सकती है।
1st Ravindra Jadega – Rs. 16 crore
2nd MS Dhoni – Rs. 12 crore
3rd Moeen Ali – Rs. 8 crore
4th Ruturaj Gaikwad – Rs. 6 crore
चेन्नई सुपर किंग्स ने रिटेंशन में 42 करोड़ रूपए खर्च किए है और अब RCB के पर्स में 48 करोड़ रूपए बचे है।
MI
मुंबई इंडियंस आईपीएल 2022 के लिए रोहित शर्मा, कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांड्या को अपनी टीम में रिटेन कर सकती है।
1st Rohit Sharma – Rs. 16 crore
2nd Jasprit Bumrah – Rs. 12 crore
3rd Suryakumar Yadav – Rs. 8 crore
4th Keiron Pollard – Rs. 6 crore
मुंबई इंडियंस ने रिटेंशन में 42 करोड़ रूपए खर्च किए है और अब MI के पर्स में 48 करोड़ रूपए बचे है।
RCB
एबीडी विलियर्स के आईपीएल से संन्यास लेने के बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर एक खाली जगह बन गई है। हमारे हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर विराट कोहली, ग्लेन मैक्सवेल और युजवेंद्र चहल को अपनी टीम में रिटेन कर सकती है। साथ ही विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के बाद हमें आईपीएल 2022 में आरसीबी की तरफ से एक नया कप्तान भी दिखाई देगा।
1st Virat Kohli – Rs. 15 crore
2nd Glenn Maxwell – Rs. 11 crore
3rd Mohammed Siraj – Rs. 7 crore
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रिटेंशन में 33 करोड़ रूपए खर्च किए है और अब RCB के पर्स में 57 करोड़ रूपए बचे है।
DC
दिल्ली कैपिटल आईपीएल 2022 के लिए ऋषभ पंत, पृथ्वी शॉ और एनरिच नॉर्टजे को रिटेन कर सकती हैं। कई बड़े टीवी शो के अनुसार इस बार दिल्ली कैपिटल श्रेयस अय्यर और रविचंद्रन अश्विन को अपनी टीम में रखने से किनारा कर रही है।
1st Rishabh Pant – Rs. 16 crore
2nd Axar Patel – Rs. 9 crore
3rd Prithvi Shaw – Rs. 7.5 crore
4th Anrich Nortje – Rs. 6.5 crore
दिल्ली कैपिटल्स ने रिटेंशन में 39 करोड़ रूपए खर्च किए है। DC के पर्स से 42.5 करोड़ रूपए कटे है और पर्स में 47.5 करोड़ रूपए बचे है।
SRH
सनराइजर्स हैदराबाद आईपीएल 2022 ले लिए अपनी टीम में केन विलियमसन और भुवनेश्वर कुमार को रिटेन कर सकती है।
1st Kane Williamson – Rs. 14 crore
2nd Abdul Samad – Rs. 4 crore
3rd Umran Malik – Rs. 4 crore
सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेंशन में 22 करोड़ रूपए खर्च किए है और अब SRH के पर्स में 68 करोड़ रूपए बचे है।
यह क्लिक करके जानिए PBKS का फुल फॉर्म क्या है?
PBKS
पंजाब किंग्स के लिए हम किसी भी प्लेयर को रिटेन करने का नहीं बोल सकते। पंजाब किंग्स के कप्तान के एल राहुल का टीम से किनारा कर लेने के बाद अब हमें पंजाब किंग्स में नए खिलाड़ियों के साथ एक नया कप्तान भी देखने को मिल सकता है।
1st Mayank Agarwal – Rs. 12 crore
2nd Arshdeep Singh – Rs. 4 crore
पंजाब किंग्स ने रिटेंशन में 16 करोड़ रूपए खर्च किए है और अब PBKS के पर्स में 72 करोड़ रूपए बचे है।
KKR
कोलकाता नाइट राइडर्स आईपीएल 2022 के लिए आंद्रे रसैल, सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती को अपनी टीम में रख सकती हैं। केकेआर अपने कप्तान इयोन मोर्गन को रिलीज कर सकता है।
1st Andre Russell – Rs. 12 crore
2nd Varun Chakravarthy – Rs. 8 crore
3rd Venkatesh Iyer – Rs. 8 crore
4th Sunil Narine – Rs. 6 crore
कोलकाता नाईट राइडर्स ने रिटेंशन में 34 करोड़ रूपए खर्च किए है। KKR के पर्स से 42 करोड़ रूपए कटे है और पर्स में 48 करोड़ रूपए बचे है।
RR
राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2022 के लिए संजू सैमसन को अपनी टीम में रख सकती है। बाकी ओर कोई खिलाड़ी इस टीम में बरकरार रहने की संभावना कम दिखाई दे रही है। जोस बटलर और बेन स्टोक्स को इस बार आरआर अपनी टीम से बाहर करने का सोच रही है।
1st Sanju Samson – Rs. 14 crore
2nd Jos Buttler – Rs. 10 crore
3rd Yashasvi Jaiswal – Rs. 4 crore
राजस्थान रॉयल्स ने रिटेंशन में 28 करोड़ रूपए खर्च किए है। अब RR के पर्स में 62 करोड़ रूपए बचे है।
IPL 2022 teams purse remaining
Team | Purse Remaining (Rs.) | Players Retained |
Punjab Kings | 72 Crore | 2 |
Sunrisers Hyderabad | 68 Crore | 3 |
Rajasthan Royals | 62 Crore | 3 |
Royal Challengers Banglore | 57 Crore | 3 |
Chennai Super Kings | 48 Crore | 4 |
Kolkata Knight Riders | 48 Crore | 4 |
Mumbai Indians | 48 Crore | 4 |
Delhi Capitals | 47.5 | 4 |
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। आज के इस आर्टिकल में हमने आपको IPL 2022 retention की संपूर्ण जानकारी बताई। हमने आपको IPL 2022 retention कब और कहां होने वाला है इसकी जानकारी दी है।
साथ ही हमने आपको आईपीएल 2020 रिटेंशन के नियमों को विस्तार से समझाया। और अंत में आपको कुछ अनुमानित खिलाड़ियों की लिस्ट साझा की जोकि टीमों द्वारा रिटेन किए जा सकते है।
उम्मीद है दोस्तों आपको हमारी यह जानकारी पसंद आई होगी और आपने IPL 2022 retention की प्रक्रिया को अच्छे से समझ लिया होगा। यदि आपको हमारी इस जानकारी से कुछ समस्या है तो आप नीचे कमेंट करके अवश्य पूछ सकते हैं। हम आपके कमेंट का रिप्लाई जरूर देंगे। ये आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।