Jio Payment bank account open कैसे करे? | Jio बैंक अकाउंट कैसे खोले?

नमस्कार दोस्तों, आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत हैं| जिओ अपना एक डिजिटल बैंक जिसका नाम Jio Payment है वो मार्किट में लॉन्च हो गया हैं | जिओ ने जब भी अपना कोई भी प्रोडक्ट चाहे वो Jio फ़ोन हो, चाहे Jio सावन हो या फिर खुद जिओ सिम हो, उसके हर एक प्रोडक्ट ने बाजार में धूम ही मचाई है|

तो अब हम आज इस ब्लॉग में आपको बताएंगे की आप Jio Payment bank account open कैसे करे? इस app पर अकाउंट बनाना बहुत ही आसान है| आपको बस इस ब्लॉग को आखिर तक पढ़ना होगा और फिर उसके बाद आप काफी आसानी से समझ जायेंगे की आप अपना अकाउंट कैसे बना सकते है?

आपको अकाउंट बनाने के तरीके से पहले हम आपको बताना चाहते है की Jio Payment app क्या है और इसके क्या क्या फायदे है? उसके बाद हम आपको यह भी बताएँगे की आपको कौन कौन से डॉक्यूमेंट की जरुरत होगी अपना अकाउंट ओपन करवाने के लिए| तो चलिए सबसे पहले जानते है की जिओ पेमेंट बैंक क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

जानिए Jio का नंबर कैसे निकलते है?

Jio पेमेंट बैंक क्या है और इसके क्या फायदे हैं?

Jio Payment bank एक डिजिटल बैंक है जिसमें आप बड़े ही आसानी अपना बैंक अकाउंट बना सके है| जैसे की आप पहले अपना बैंक अकाउंट बैंक में जाकर खुलवाया करते थे| वही तरीका अब दिगीतालली हो गया है जिसमें अब आपको कही भी जाने की जरुरत नहीं है| आप खुद से ही अपना बैंक अकाउंट अपने मोबाइल की मदद से बना सकते है| इसके वैसे तो कही फायदे है जैसे की यह आपको 1 लाख रुपए तक रखने की अनुमति देता है और आप को एक एटीएम और डेबिट कार्ड भी मिलता है जिससे आप काफी चीज़े कर सकते हैं|

आइये अब हम आपको इसके कई और भी फायदों के बारे में बताते है|

  • कोई न्यूनतम शेष राशि की आवश्यकता नहीं।
  • किसी भी टेलीकॉम ऑपरेटर के साथ काम करता है
  • त्वरित खाता खोलना।
  • कागज रहित लेनदेन
  • निष्क्रिय खाते के लिए कोई दंड नहीं।
  • उच्च ब्याज दर।
  • रिचार्ज और पे बिल।

और भी कई सारे फायदे है Jio Payment bank account open करने पर लेकिन जो फायदे हमने आपको बताये है वो सबसे महत्वपूर्ण फायदे है Jio बैंक अकाउंट खुलवाने के। आइये अब हम आपको बताते है की आपको किन किन डाक्यूमेंट्स की जरुरत होगी अपना अकाउंट खुलवाने के लिए?

Jio पेमेंट बैंक में अकाउंट खोलने के लिए डॉक्यूमेंट

अब हम आपको डाक्यूमेंट्स के बारे में बताएँगे जो की अकाउंट ओपन करने के लिए जरुरी है. तोह चलिए हम आपको बताते है की आपको किन किन डॉक्यूमेंट स्किउ जरुरत पड़ेगी|

  • दो नवीनतम पासपोर्ट आकार के रंगीन फोटो
  • एक विधिवत भरा हुआ खाता खोलने का फॉर्म (एओएफ)
  • पैन कार्ड/फॉर्म 60 (पैन कार्ड न होने के कारणों सहित)
  • आधार कार्ड

Jio Payment bank account open कैसे करे?

Steps 1:

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल पर My Jio app को खोले|
  • फिर जब आप सबसे ऊपर देखेंगे तो आपको काफी सारे ऑप्शन्स दिखेंगे जैसे Mobile, UPI और भी बहुत कुछ| फिर आपको स्क्रॉल करना है और उसके बाद आप बैंक ऑप्शन पर क्लिक करे|
  • फिर आपको एक इंटरफ़ेस दिखाई देगा जिसमें एक ऑप्शन होगा ‘let’s proceed ‘| आपको बस उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको उस सिम नंबर पर क्लिक करना है जो की आपके से लिंक्ड हो| उस सिम पर क्लिक करने के बाद ‘proceed’ आइकॉन पर क्लिक करे|
  • अब आपको अपने बैंक अकाउंट के लिए Mpin सेट करना होगा| आपका Mpin ४ डिजिट्स का होना चाहिए| उसके बाद आप दोबारा Mpin को टाइप करे कन्फर्मेशन के लिए और फिर ‘proceed’ ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • फिर आपको दोबारा से जो आपने अभी Mpin बनाया था उसी को फिर से टाइप कर और फिर ‘Confirm’ पर क्लिक करे|

अब आप ने बैंक पर सफलतापूर्वक अपने आप को रजिस्टर्ड कर लिया है| अब आप जिओ पेमेंट में अपना अकाउंट बनाने के तरीके को जानेंगे|

Step 2:

  • अब आपको एक पेज दिखाई देगा| आप उसको थोड़ा स्क्रॉल करे और फिर आप को एक पिक्चर दिखेगी Jio Payment Bank की, आपको उसमें Join Now ऑप्शन पर क्लिक करना है|
  • इसके बाद क्रिएट अकाउंट का नया पेज खुलके आ जायेगा| आपको बस let’s start ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • फिर आपके मोबाइल नंबर एक OTP आएगा| आपको बस उस OTP नंबर को टाइप करना है और फिर Submit पर क्लिक करना है|
  • फिर एक टर्म्स एंड कंडीशन का दिखाई देगा| आपको बस I accept ऑप्शन पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको अपना आधार कार्ड नंबर टाइप करना होगा| फिर उसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड टाइप करना होगा| आपको सिक्योरिटी कोड में वह characters टाइप करने होंगे जो की पिक्चर में दिए होंगे| फिर आपको Send OTP पर क्लिक करना हैं|
  • फिर आपको एक OTP आयेगा उस नंबर पर जो की आपके आधार कार्ड से लिंक्ड है| आपको बस उस OTP नंबर को टाइप करना है और फिर आपको शेयर कोड को सेट करना है जैसे आपने अपना Mpin सेट किया था|
  • अब आपकी डिटेल्स दिखाई देगी जोगी आपके आधार कार्ड में होगी| आपको बस अब अपना Gmail अकाउंट डालना होगा और फिर Next पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको अपनी फाइनेंसियल डिटेल्स को भरना होगा| फाइनेंसियल डिटेल्स भरने के बाद आपको Next पर क्लिक करना होगा|
  • अब आपको एक पेज दिखाई देगा जो की आपकी एड्रेस डिटेल्स दिखायेगा| उस पेज में आपका परमानेंट एड्रेस तो पहले से ही लिखा होगा क्योकि आपके आधार कार्ड से आपका परमानेंट एड्रेस डिटेक्ट कर लिया गया| आपको बस अपना हाउस नंबर टाइप करना होगा और फिर Next पर क्लिक करें|
  • फिर आपसे पूछा जायेगा की आप कोई नॉमिनी बनाना चाहते है या नहीं| अगर हाँ तोह Yes ऑप्शन पर क्लिक करें और नॉमिनी की डिटेल्स फील करें वार्ना आप NO ऑप्शन पर क्लिक करें|
  • अब आपको एक पेज दिखाई देगा जिसमें आपने जो भी डिटेल्स भरी होंगी वो सब दिखाई देंगी| आपको बस उसे चेक करना है और अगर कोई डिटेल बदलनी हो तो आप delete पर क्लिक करके उस डिटेल्स को फिर से भरिये और Proceedपर क्लिक करे|

अब हम KYC कैसे करे इसके बारे में जानेंगे| तोह चलिए स्टेप 3 की ओर|

Step 3:

  • अब आपको एक पेज दिखाई देगा जिसमें आपको KYC वेरिफिकेशन करना होगा|
  • Proceed पर क्लिक करने से पहले आप यह सुनिश्चित करले की आपके पास आपका आधार कार्ड और पैन कार्ड साथ में हो| और आपका इंटरनेट कनेक्शन और कैमरा भी सही हो| उसके बाद आप proceed क्लिक करे और फिर allow पर क्लिक करके आप सिर्फ 5 -7 मिनट्स के अंदर अपना KYC करवा सकते है

अब आप इस क्लिक के बाद सफलतापूर्वक Jio Payment bank के खातारक बन जायेंगे|

[5 तरीके] Jio में online recharge कैसे करे?

2 thoughts on “Jio Payment bank account open कैसे करे? | Jio बैंक अकाउंट कैसे खोले?”

Leave a Comment