Jupiter bank account कैसे बनाये [2023]| Jupiter bank account opening

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों आजकल डिजिटल पेमेंट हमारे देश में आम बात हो गई है। अब हम घर बैठे ही अपना बैंक अकाउंट मोबाइल ऐप के माध्यम से आसानी से खोल सकते है। इस आर्टिकल में हम एक ऐसे ही ऐप Jupiter के बारे में जानेंगे। तो दोस्तों आप अपना Jupiter bank account कैसे बनाये सिखने के लिए हमारा सम्पूर्ण आर्टिकल जरूर पढ़े।

This is a featured image which describes that this article is on Jupiter bank account कैसे बनाये ?

हमने इस आर्टिकल में Jupiter bank account कैसे बनाये की सम्पूर्ण जानकारी दी है। सबसे पहले हमने आपको जुपिटर के बारे जानकारी दी है जैसे यह क्या है और क्या करती है? इसके बाद आपको स्टेप बाई स्टेप अपना बैंक अकाउंट खोलना बताया है। साथ ही हमने बैंक अकाउंट के साथ आने वाली अन्य जानकारियों को भी साझा किया है और ये बैंक अकाउंट खोलने के फायदे भी बताए है। तो चलिए शुरू करते है।

Overview

आर्टिकल का विषयJupiter bank account कैसे बनाये ?
बैंक का नामJupiter (with Federal bank)
बैंक की वेबसाइटWebsite
संपर्क करें[email protected]

Jupiter क्या है?

जुपिटर एक आधुनिक समय का 100% डिजिटल बैंक है जो अपने ऐप के माध्यम से बैंकिंग सुविधा प्रदान करता है। इसकी स्थापना जितेंद्र गुप्ता ने की थी। यह युवा पीढ़ी को लक्षित आधुनिक बैंकिंग सेवा प्रदान करता है।

जुपिटर ने अपने ग्राहकों का जीरो-बैलेंस बचत खाता और डेबिट कार्ड जारी करने के लिए फेडरल बैंक और वीजा के साथ साझेदारी की है। इनका ऐप IOS और एंड्रॉइड दोनों पर उपलब्ध है।

यह सीधे तोर पर रिज़र्व बैंक से लाइसेंस्ड नहीं है पर इन्होने रिज़र्व बैंक से लाइसेंस्ड फ़ेडरल बैंक के साथ साझेदारी की है। आसान भाषा में समझे तो यह हमें बैंकिंग की सुविधा देता है जो की पूरी तरह से ऑनलाइन है। उनकी कोई भौतिक शाखा नहीं है, वे अपने ऐप के माध्यम से सभी सुविधाएं प्रदान करते हैं।

एयरटेल पेमेंट बैंक खाता कैसे खोलें

Jupiter ऐप डाउनलोड करना

दोस्तों आपको Jupiter बैंक अकाउंट खोलने के लिए अपने फ़ोन में Jupiter ऐप को डाउनलोड करना होगा। इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए हमने निचे एक बटन दिया है। आप इस बटन पर क्लिक करके Jupiter ऐप डाउनलोड कर ले।

Jupiter bank account कैसे बनाये?

दोस्तों आपको अपना Jupiter bank account open करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना, KYC करना, पर्सनल डिटेल और अंत में MPIN बनाना होता। यह करने पर आपका बैंक अकाउंट खुल जाएगा। तो आइए इस पूरी प्रोसेस को विस्तार से जानते है।

Step 1: Jupiter ऐप में रजिस्ट्रेशन करना

Jupiter ऐप में अपना बैंक अकाउंट खोलने से पहले आपको इस ऐप पर रजिस्ट्रेशन करना होता है। रजिस्ट्रेशन की प्रोसेस हमने निचे स्टेप बाई स्टेप बताई है।

  • सबसे पहले आप अपने Jupiter ऐप को खोल लीजिये।
  • इसके बाद आपको Start बटन पर क्लिक करना है और सभी permissions को allow कर देना है।
  • अब आपको स्क्रीन पर अपना मोबाइल नंबर डालना है और फिर Verify पर क्लिक करना है। (आप वही मोबाइल नंबर डालिए जो आपके आधार कार्ड से लिंक है)
  • वेरीफाई करने की प्रोसेस के लिए आपके फ़ोन में ऑटोमेटिकली एक SMS मैसेज जनरेट होगा। इसे आप सेंड कर दे, आपका मोबाइल नंबर वेरीफाई हो जाएगा। इसके बाद Alright की बटन पर क्लिक कर दीजिए।
  • इसके बाद आप terms & conditions के बॉक्स को चेक करके, Continue पर क्लिक करे।

Step 2: Jupiter अकाउंट के लिए KYC कारना

  • अब आपसे आपका पैन कार्ड नंबर पूछा जाएगा। आप पैन नंबर डालकर, Continue पर क्लिक करे। इसके बाद पैन कार्ड पर लिखा नाम आपके सामने आ जाएगा। यदि नाम सही है तो That’s me पर क्लिक करे, नहीं तो Not me पर क्लिक करे।
  • इसके बाद KYC करने के लिए Federal बैंक का पेज खुल जाएगा। इसमें सबसे पहले आपको आधार कार्ड नंबर डालना है और उसके नीचे का बॉक्स चेक करना है। अंत में Perform EKYC बटन पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। आप उस ओटीपी को अपनी स्क्रीन पर डाल दीजिए और फिर Proceed with EKYC पर क्लिक करे।

Step 3: Jupiter बैंक अकाउंट खोलने के लिए अन्य जानकारी देना

  • अब आपको अपना पता (address) देना है। यहा पर आपके सामने आधार कार्ड का address आ जाएगा। आप इसे सेलेक्ट कर ले या फिर नीचे दिए ऑप्शन से दूसरा एड्रेस भी दे सकते है। यह करने के बाद Continue पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपसे आपकी कुछ जानकारी पूछी जाएगी। आप सभी जानकारियों को ठीक से लिख दीजिए और अंत में Continue पर क्लिक करे।
  • इसके बाद आपको Add Nominee का ऑप्शन दिखाई देगा। आप यहा Yes पर क्लिक करके अपने नॉमिनी की सभी डिटेल दे दीजिए।
  • Continue पर क्लिक करने के बाद आप MPIN बनाने के पेज पर पोहोच जाओगे। MPIN बनाने के लिए आपको 4 अंको का पिन स्क्रीन पर डालना है, इसके बाद पिन दोबारा से डालना है और आपका MPIN सफलतापूर्वक बन जाएगा।
  • इसके बाद आपको कुछ समय इंतजार करना होगा और फिर आपके नए Jupiter बैंक अकाउंट की सभी डिटेल स्क्रीन पर आ जाएगी। अपने जुपिटर ऐप में जाने के लिए Continue पर क्लिक करे।

यह स्टेप खत्म होने साथ ही आपका Jupiter बैंक अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा और अब आप जीरो बैलेंस डिजिटल बैंक अकाउंट का आनंद ले सकते हो।

Jupiter बैंक खाते में पैसा कैसे डेबिट करें?

  • Jupiter ऐप खोलने पर आपको सबसे ऊपर डेबिट कार्ड का ऑप्शन दिखाई देगा। आप इस पर क्लिक करके।
  • अब आपके सामने सभी बैंक की लिस्ट आ जाएगी। आप जिस भी बैंक अकाउंट से पैसे ऐड करना चाहते है, उस बैंक को सेलेक्ट कर ले।
  • इसके बाद जितना भी अमाउंट ऐड करना चाहते है उसे लिख दे।
  • इसके बाद अपना UPI पिन डाल दीजिए। आपके अकाउंट में पैसे डिपोसिट हो जाएंगे।

Jupiter bank account opening के फायदे

दोस्तों आपको जुपिटर ऐप द्वारा जीरो बैलेंस बैंक अकाउंट खोलने पर कई फायदे मिलते है। यह फायदे आपको अन्य किसी ऑफलाइन बैंक द्वारा कभी नहीं मिल पाएंगे।

  • यह आपको 100% डिजिटल बैंक अकाउंट खोलने की सुविधा देता है।
  • हर बार डेबिट कार्ड और यूपीआई द्वारा खरीदारी पर 1% कॅश बैक।
  • किसी भी छिपे हुए शुल्क और न्यूनतम शेष राशि का कोई झंझट नहीं।
  • मुफ्त डेबिट कार्ड।

FAQ

मैं जुपिटर के साथ बैंक खाता कैसे खोल सकता हूँ?

आप जुपिटर मनी में कुछ आसान स्टेप्स की प्रोसेस फॉलो करके अपना खाता खोल सकते हो। दोस्तों आपको अपना Jupiter bank account open करने के लिए कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है। आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना, KYC करना, पर्सनल डिटेल और अंत में MPIN बनाना होता। यह करने पर आपका बैंक अकाउंट खुल जाएगा। तो आइए इस पूरी प्रोसेस को विस्तार से जानते है।

क्या Jupiter Money सुरक्षित है?

हाँ Jupiter Money सुरक्षित है। यह सीधे रिजर्व बैंक द्वारा लाइसेंस प्राप्त नहीं है, लेकिन यह फेडरल बैंक के साथ जुड़ा हुआ है जो रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त बैंक है।

जुपिटर ऐप से एक व्यक्ति कितने बैंक खाते लिंक कर सकता है?

जुपिटर ऐप से हम प्रति उपयोगकर्ता 3 बैंक खाते लिंक कर सकते हैं।

निष्कर्ष

दोस्तों यह आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। इस आर्टिकल में हमने घर बैठे कुछ स्टेप्स फॉलो करके अपना Jupiter bank account कैसे बनाये, यह सीखा। सबसे पहले हमने Jupiter के बारे में जाना। उसके बाद हमने इस पर रजिस्ट्रेशन करना, KYC करना और MPIN बनाने की पूरी प्रोसेस बताई। साथ ही हमने Jupiter bank account opening के फायदे भी साझा किए है।

तो उम्मीद है दोस्तों आपने अपना Jupiter bank account घर बैठे बना लिया होगा और इसे बनाने पर आपको कई फायदे भी हुए होंगे। अगर आपको अभी भी अपना बैंक अकाउंट खोलने या हमारी दी गई जानकारी में कोई दिक़्क़त है तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे। यह आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

7 thoughts on “Jupiter bank account कैसे बनाये [2023]| Jupiter bank account opening”

    • दूसरे के आधार कार्ड और पैन कार्ड से अकाउंट खोलने की भी ही प्रोसेस है। आपके पास बस उस आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर होना क्योकि उस पर ओटीपी आता है। इस ओटीपी के द्वारा ही आप अपना Jupiter bank account खोल सकते है।

      Reply
    • डेबिट कार्ड ऑर्डर करने के लिए ऐप में ऑप्शन दिया है और चेक बुक मंगवाने के लिए आपको जुपिटर ऐप के हेल्प ऑप्शन में जाना है और चेक बुक टाइप करके उनके हेल्प चैट में मैसेज कर देना है। इसके बाद आपको अपने चेक बुक मिल जाएगी।

      Reply

Leave a Comment