नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। क्या आपको पता है Paytm के users की संख्या 35 करोड़ तक हो गई है। क्या आप Paytm account कैसे बनाये सीखना चाहते है। अंग्रेजी में How to open a Paytm account ?
आज के इस आर्टिकल में हम सीखेंगे कि Paytm ऐप क्या है और Play Store से Paytm download कैसे करे। साथ ही हम step by step आपको बताएंगे की Paytm account कैसे बनाये।

डिजिटल भारत के शुरुआती दौर से ही Paytm का बोलबाला है। Paytm अपने उपभोग्ता को काफी सुविधा देता है। आपको Paytm अकाउंट बनाने पर काफी फायदा होगा। हम नीचे इसके बारे में बात करेंगे। आप इसकी मदद से अपना लेन – देन और व्यवसाये ऑनलाइन कर सकते है।
चलिए पहले जानते है Paytm क्या है।
Table of Contents
Paytm क्या है ?
पेटीएम एक डिजिटल पेमेंट या ऑनलाइन पेमेंट करने की कंपनी है। इसकी मदद से हम आसानी से ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, ट्रेवल बुकिंग, फिल्म की टिकट और ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं।
आज के समय में Paytm ने अपने ऐप में नई-नई सुविधाये दी है। Paytm mall के द्वारा ऑनलाइन शॉपिंग, paytm से निवेश करना, सोना खरीदना और Paytm बैंक अकाउंट जैसी सुविधाओं का लुफ्त आप Paytm अकाउंट से ले सकते हो।
इसकी स्थापना विजय शेखर शर्मा ने 2010 में की थी। इसका मुख्यालय नोएडा में है।
Paytm app download कैसे करे ?
Paytm app डाउनलोड करने के दो तरीके है – लिंक से डाउनलोड करना या प्ले स्टोर पर जाकर ऐप डाउनलोड करना।
लिंक से Paytm app download कैसे करे
आप पेटीएम ऐप को नीचे दी गई बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर सकते हो। इसके लिए आप Download बटन पर क्लिक करे, उसके बाद नई स्क्रीन खुल जाएगी। इस स्क्रीन में Install पर क्लिक करे। आपका ऐप डाउनलोड हो गया।
पाएं Rs.50 कैशबैक। यहाँ क्लिक करे
Play store से Paytm app download कैसे करे
- पेटीएम डाउनलोड करने के लिए, सबसे पहले अपने फोन में प्ले स्टोर खोल लिजिए।
- प्ले स्टोर खोलने के बाद सर्च बार में Paytm सर्च करें।
- अब आपके सामने पेटीएम ऐप आ जाएगा इंस्टॉल की बटन पर क्लिक करके इंस्टॉल कर ले।
इस तरह आपने अपने फोन में पेटीएम ऐप डाउनलोड कर लिया है।
Paytm account कैसे बनाये
अब आपने अपने फोन में Paytm ऐप डाउनलोड कर लिया है। तो चलिए सिखते हैं अपना Paytm account कैसे बनाये। इसके लिए आप नीचे दी गई step एक के बाद एक follow करे।
Paytm अकाउंट बनाने के लिए आवश्यक चीजें
- मोबाइल नंबर
- बैंक अकाउंट
- डेबिट / क्रेडिट कार्ड
Paytm वॉलेट अकाउंट बनाने के लिए KYC अनिवार्य है।
Step 1: Paytm ऐप में लॉगिन करना
- सबसे पहले अपने मोबाइल फोन में पेटीएम खोलें।
- ओपन करने के बाद अब आपको स्क्रीन पर अपना फोन नंबर डालना है। फोन नंबर डालने के बाद Proceed Securely पर क्लिक करें।
- अब आपसे कुछ permission मांगी जाएगी, सभी परमिशन को Allow कर दीजिए। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा उस OTP को यहां भर दीजिए और Proceed Securely पर क्लिक करें।
Step 2: Paytm में बैंक अकाउंट एड करना
- अब आपके सामने एक नई screen खुल जाएगी। उस screen के नीचे साइड लिखा होगा Link Bank Account वहां पर क्लिक करें।
- अगर आपके फोन में 2 सिम कार्ड लगी हुई है तो वह आप से पुछेगा कि कौन सा सिम यूज करना है। दोस्तों आपको वही सिम यूज करना है, जिस सिम का फोन नंबर आपके बैंक अकाउंट से लिंक है। आप उस सिम पर क्लिक करे।
- अब आपको अपना बैंक सिलेक्ट करना है। जिस भी बैंक में आपका बैंक खाता है वह बैंक आप ढूंढ कर सिलेक्ट कर ले। सिलेक्ट करने के बाद अब आपके सामने आपका बैंक खता आ जाएगा। नीचे Proceed पर क्लिक करें।
Paytm KYC करना
- इसके बाद आपके सामने KYC करने का ऑप्शन आएगा। आप इसे skip भी कर सकते हो। दिए गए 4 Documents में से किसी एक से आप अपना KYC कर सकते हो। हम यहां अपना वोटर आईडी Select करेंगे। इसके बाद आपको अपना वोटर आईडी नंबर और वोटर आईडी पर जो नाम है वह नाम डालना है। और फिर Terms & Conditions को राइट करके, Submit ऑप्शन पर क्लिक करना है
Step 3: Paytm में UPI Pin बनाना
- अब आपके सामने Paytm Security Shield का एक नोटिफिकेशन आएगा, उसमें I will do it later पर क्लिक करें। अब आपको अपना UPI Pin बनाना है। इसके लिए Send Money To Anyone पर क्लिक करें और फिर Proceed to Set UPI पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको अपने एटीएम नंबर की last 6 संख्या डालना है। उसके बाद अपने ATM card की expiry date डालना है और फिर Proceed ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उस OTP को यहां डालना है और नीचे अपना एटीएम पिन डालना है। यह करने के बाद राइट निशान पर क्लिक करें।
- यहां हमें 4 या 6 अंक जितने भी दिए गए हो उतने अंको का UPI Pin बनाना है। इसके बाद आप अपनी पसंद से कोई भी यूपीआई पिन बना लीजिए और यह डाल दीजिए और फिर राइट निशान पर क्लिक करें। आपको दोबारा से अपना UPI Pin डालना है और फिर राइट के निशान पर क्लिक करना।
आपका Paytm अकाउंट बन गया है।
सीखे Phonepe अकाउंट कैसे बनाते है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज हमने सीखा —
- पेटीएम क्या है ?
- Paytm app download कैसे करे ?
- Paytm account कैसे बनाये ?
तो उम्मीद है आपने हमारा यह आर्टिकल को पढ़कर अपना Paytm अकाउंट बना लिया होगा। और अब आप अपना लेन – देन ऑनलाइन Paytm की मदद से कर रहे होंगे।
Paytm से मोबाइल रिचार्ज, बिजली बिल भरना और बाकि चीजों को सिखने के लिए आप हमर दूसरे आर्टिकल पढ़ सकते है। इन सभी आर्टिकल लिंक निचे दी गई है। यह आर्टिकल Paytm account कैसे बनाये [2021] और Paytm app download कैसे करे को यहा तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।