Paytm FASTag कैसे बनाये | Paytm FASTag recharge कैसे करे 2021

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों आजकल अपनी गाड़ी पर फास्टैग लगाना अनिवार्य हो गया है। बिना फास्टैग लगाए आप कोई सा भी टोल (toll) आसानी से पर नहीं कर सकते। इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे Paytm FASTag कैसे बनाये और घर मंगवाए और Paytm FASTag recharge कैसे करे।

This is a featured image which describes that this article is on Paytm FASTag कैसे बनाये | Paytm FASTag recharge कैसे करे

भारत सरकार ने सबको अपने वाहन पर फास्टेड लगवाना अनिवार्य कर दिया है। अगर आप के वाहन पर FASTag नहीं है तो आप पर जुर्माना लग सकता है। फास्ट लगाने के फायदे भी हैं – इससे आपका समय और पैसा दोनों बर्बाद होने से बचता हैं। आपको टोल प्लाजा पर लंबी लाइन में खड़े होने की आवश्यकता नहीं है। आप टोल प्लाजा पर फास्टैग लाइन से बिना रुके अपना सफर जारी रख सकते है। आपका टोल टैक्स फास्टैग की मदद से अपने आप कट जायेगा।

आप सभी के बहुत सारे प्रश्न होंगे जैसे की नया Paytm Fastag कैसे बनाएं ? Paytm Fastag घर कैसे मंगाए ? अपने Paytm Fastag में recharge कैसे करें ? अगर आपके पास किसी ओर बैंक का Fastag पहले से ही है तो उसे Paytm की मदद से recharge कैसे करें। आपके इन सभी प्रश्न की जानकारी हमने इस आर्टिकल में दी है। तो आप यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़े।

अपना Paytm Fastag बनाने से पहले चलिए जानते हैं आखिर Fastag होता क्या है ?

Fastag क्या है ?

Fastag एक डिजिटल टोल टैक्स कलेक्शन सिस्टम है जो की भारत में वाहनों से टोल टैक्स लेने के लिए बनाया गया है। इसे National Highway Authority of India (NHAI) द्वारा संचालित किया जाता है। इसकी मदद से आपका टोल टैक्स सीधे आपके फास्टैग से जुड़े बैंक या ऐप से कट जाता है।

यह आपकी विंडस्क्रीन पर चिपका होता है और इससे आपको टोल प्लाजा पर टैक्स भरने के लिए रुकना नहीं पड़ता है। यह आपका समय और पैसा बचाने के लिए बनाया गया है और इसके इस्तेमाल से आपको अपने टैक्स पेमेंट पर काफी ऑफर्स भी मिलेंगे।

Fastag के बारे में तो हमने जान लिया। चलिए अब जानते है अपने वहान के लिए नया Paytm Fastag कैसे बनाये ?

Paytm FASTag कैसे बनाये

दोस्तों अपना नया Fastag बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की आवस्यकता पड़ेगी। आपके पास अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (registration number) और रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (यानि की RC) होना अनिवार्य है। आप इन डॉक्यूमेंट के बिना अपना Fastag नहीं बना सकते।

तो चलिए शुरू करते हैं पेटीएम ऐप के जरिए फास्टैग बनाने और घर मंगवाने की स्टेप्स।

Steps 1: Paytm Fastag के लिए register करना

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Paytm ऐप ओपन कर ले। अब आपको अपने पेटीएम ऐप में Fastag ढूढ़ना है।
  • यह आपको नीचे की तरफ Featured ऑप्शन के अंतर्गत Buy Fastag मिल जाएगा। यदि आपको यहा नहीं मिलता है तो आप ऊपर सर्च करें Fastag। आपके सामने ऑप्शन आ जायेंगे इसमें से Buy Fastag या Manage Fastag पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने आपका पेटीएम फास्टैग बनाने और घर मंगवाने का पेज खुल गया है। इसमें आपको सबसे पहले अपना Vehicle Registration Number डालना है।
  • इसके बाद आपको अपने RC (registration certificate) की आगे साइड की फोटो और पीछे साइड की फोटो अपलोड करना है। आप ध्यान रखिए आप की यह फोटो 2 MB से ज्यादा साइज की नहीं होनी चाहिए।
  • इसके बाद आपको नीचे कुछ ऑफर्स दिखाई देंगे। आपको ये ऑफर्स उपयोग करना हो तो आप उन्हें सेलेक्ट कर ले। इसके बाद Buy के ऑप्शन क्लिक करना है।

Step 2: Paytm Fastag घर मंगवाना

  • अब आपको अपना Fastag मँगवाने के लिए अपने घर का पता डालना होगा।
  • इसके लिए सबसे पहले आप अपना नाम, फोन नंबर और अपने जगह का पिन कोड डालना है। इसके बाद आपको अपना पूरा पता लिखना है – इसके लिए आपको दो जगह दी गई है, आप अपने दो पते लिख सकते है जहा आपको Fastag मंगवाना है।
  • इससे नीचे आपको अपनी City का नाम और फिर अपने राज्य का नाम डालना है। उसके बाद आपको Address type सिलेक्ट करना है की यह पता आपका घर का है या ऑफिस का है। यह सब करने के बाद Add पर क्लिक करें।
  • अब आपको अपने Fastag के लिए पेमेंट करना है। यह करने के लिए आपके सामने बहुत सारे ऑप्शन आएंगे आप किसी को भी select कर के पेमेंट कर सकते हैं।
  • आर्डर करने के एक हफ्ते बाद आपका Fastag आ जाएगा। इसे अपने वाहन पर चिपका ले।

आपका Paytm Fastag सफलतापूर्वक बन गया है। अब आपको किसी भी टोल प्लाजा पर रुकने की जरुरत नहीं है। आपका टोल टैक्स Fastag की मदद से आपके Patym से कट जायेगा।

Paytm Payments bank account कैसे खोले [10 मिनटों में]

Paytm Fastag recharge करना

दोस्तों आपने अपना Paytm Fastag तो बनवा लिया पर अब सवाल है इसको रिचार्ज कैसे करते हैं। आपके Paytm Fastag बनने पर उसमें ₹150 का बैलेंस आता है। पर यह खर्च हो जाने पर आप इसे रिचार्ज कैसे करें। तो आइए अब स्टेप बी स्टेप जानते हैं की Paytm Fastag recharge कैसे करे ?

Steps:

दोस्तों आपको बता दूं की Paytm Fastag के पैसे आपके Paytm wallet से ही कटते हैं। आपको Fastag के लिए अलग से रिचार्ज करने की जरूरत नहीं है। आपके Paytm wallet में जो पैसे रहते हैं उसी से आपका टोल टैक्स कट जाता है।

इसलिए आपको अपना Paytm Fastag recharge करने के लिए अपने Paytm wallet में पैसे डालना चाहिए। नीचे हमने पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने की स्टेप्स बताई है।

  • सबसे पहले आपको अपना पेटीएम ऐप खोल लेना है। इसके बाद आपको My Paytm के अंतर्गत Paytm wallet Add money पर क्लिक करना है।
  • अब आपको पैसे डालने के लिए अमाउंट लिखना है। आपको जितने पैसे भी डालने हैं उतना अमाउंट दाल दीजिये और फिर Proceed पर क्लिक करे।
  • अब आपके सामने बहुत सारे पेमेंट करने के ऑप्शन आ जाएंगे। आपको जिस भी तरह से अपने पेटीएम वॉलेट में पैसे डालने हैं आप उसे सेलेक्ट कर लें और फिर Pay पर क्लिक करें।

यह करने के बाद आपसे पैसे आपके पेटीएम वॉलेट में आ जाएंगे उसी के साथ आपका Paytm Fastag recharge भी हो जाएगा।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि अपने वाहन के लिए नया Paytm Fastag कैसे बनाएं और अपने घर मंगवाए, जिससे कि आप बड़े ही आसानी से टोल प्लाजा पर फास्ट द्वारा टैक्स भर सकते हैं और आपको टैक्स भरने के लिए कतार में खड़ा न होना पढ़े।

इसके बाद हमने सीखा की Paytm Fastag recharge कैसे किया जाता है। हमने आपको स्टेप बाय स्टेप यह करना बताया। उम्मीद है दोस्तों आपने इस आर्टिकल से कुछ सीखा होगा। यह आर्टिकल यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment