नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। क्या आपने PhonePe अकाउंट बनाया है पर अभी तक अपनी केवाईसी नहीं करवाई। तो आप बोहोत कुछ चीजों को गवा रहे हो। इस आर्टिकल में हमने आपको सिखाया है की Phonepe KYC कैसे करे ? या PhonePe KYC online verification कैसे करे ?

दोस्तों अगर आपने फोनपे पर केवाईसी नहीं की है तो आप बहुत सारी चीजें गवा रहे हैं। यह सब जानने के लिए आप हमारा यह आर्टिकल पढ़ सकते हैं। केवाईसी करना बहुत ही जरूरी है इससे बैंक और ऑनलाइन पेमेंट ऐप को आप पर भरोसा होता है और आपके ट्रांजैक्शन में कोई रुकावट नहीं होती है।
इस आर्टिकल में हमने आपको बताया है कि आप अपने Phonepe की full KYC online कैसे कर सकते हो, साथ ही हमने अपनी KYC check करने का तरीका भी बताया है और केवाईसी ना करवाने से जो नुकशान होते हैं उनको भी बताया है। तो आप यह सब जानने के लिए इस आर्टिकल को पूरा जरूर पढ़ें।
PhonePe KYC करने से पहले यह जानते हैं कि केवाईसी होती क्या है?
Table of Contents
KYC क्या है ?
KYC का मतलब होता है Know Your Customer जोकि बैंक या ऑनलाइन पेमेंट ऐप स्वयं को और अपने कस्टमर को, पेमेंट गतिविधि के दौरान होने वाले फ्रॉड से बचाता है। इसमें बैंक आपसे आपकी पहचान के लिए एक डॉक्यूमेंट मांगता है। जिससे कि आपकी पहचान वेरीफाई हो जाती है और किसी फ्रॉड होने की संभावना नहीं होती है।
केवाईसी के बारे में विकिपीडिया पर पढ़े
PhonePe KYC check कैसे करे
फोनपे केवाईसी चेक करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले अपना Phonepe ऐप ओपन कर ले।
- अब आप को सबसे ऊपर अपना प्रोफाइल सेक्शन दिखाई दे रहा होगा। जिस पर की आपका फोटो लगा होगा। उस Profile Picture पर क्लिक करें।
- अब आपके Phonepe की प्रोफाइल खुल जाएगी। इसमें आपको नीचे तरफ जाना है और देखना है KYC Details. अगर KYC Details में लिखा होगा Please complete your KYC तो मतलब आपने अपनी केवाईसी अभी नहीं करवाई है। यदि आपके किसी डॉक्यूमेंट के नंबर लिखा होगा, तो आपकी KYC हो चुकी है।
इस तरह से आप अपनी केवाईसी चेक कर पाएंगे।
केवाईसी का मतलब और KYC चेक करना तो हमने जान लिया अब जानते हैं KYC करने के लिए कोनसे डाक्यूमेंट्स चाहिए।
How to delete Phonepe history in Hindi
PhonePe KYC करने के लिए अनिवार्य डॉक्यूमेंट
आप नीचे दिए गए किसी भी डाक्यूमेंट्स को उपयोग करके अपना KYC करवा सकते हैं। आपको इन सभी डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं है आप किसी एक को इस्तेमाल कर सकते हैं।
KYC documents ( कोई भी एक ) |
Pan Card Driving License Voter ID Card Passport NREGA Job Card Number |
PhonePe KYC कैसे करे ?
तो चलिए अब जानते हैं PhonePe में अपनी full kyc online कैसे करी जाती है। आपने केवाईसी का मतलब तो पहले ही जान लिया है। अब इसे करने की बारी है।
हमने आपके लिए कुछ आसान स्टेप्स में अपनी केवाईसी करना बताया है। आपको बस इन स्टेप्स को एक के बाद एक अपने PhonePe ऐप में करना है और आप पाएंगे कि आपकी केवाईसी हो गई है।
Steps:
- सबसे पहले आपको अपना PhonePe ऐप ओपन कर लेना। उसके बाद आप अपनी प्रोफाइल सेक्शन में चले जाइए। प्रोफाइल सेक्शन में जाने के लिए आपको अपने Profile Photo पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपका प्रोफाइल पेज खुल जाएगा। इसमें आपको नीचे जाना है, आपको यहां KYC Details के अंतर्गत Verify पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके सामने एक नया पेज आ जाएगा इसमें आपको आपकी डिटेल डालना है। सबसे पहले आपको अपना डॉक्यूमेंट टाइप सिलेक्ट करना है। हमने ऊपर कुछ डॉक्यूमेंट की लिस्ट दी है उनमें से आप कोई सा भी एक डॉक्यूमेंट उपयोग करके अपनी केवाईसी कर सकते हैं।
- डॉक्यूमेंट सेलेक्ट करने के लिए Change के ऑप्शन पर क्लिक करें और यहां से Pan Card को सेलेक्ट कर ले। आपको दूसरे कोई डॉक्यूमेंट का उपयोग करना हे तो आप वह सेलेक्ट कर ले।

- इसके बाद आपको अपना पैन नंबर डालना है और फिर इसके नीचे पेन कार्ड धारक का नाम डालना है और अंत में Submit बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आपके Phonepe wallet में पैसे डालने का ऑप्शन आएगा। आप अपनी यूपीआई ID और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से अपने Phonepe wallet में पैसे डाल सकते हैं। अगर आप तो नहीं डालना है तो इसे बंद कर दें।
यह करने के बाद आपकी Phonepe full kyc हो जाएगी। आपने कुछ आसान स्टेप फॉलो करके अपनी केवाईसी ऑनलाइन कम्पलीट कर ली है। अब आप ऊपर दी गई स्टेप से अपनी Phonepe KYC ckeck कर सकते हैं।
Paytm KYC करना सीखे [Video/ full KYC]
PhonePe KYC करने के फायदे
दोस्तों हमने ऊपर बताया था कि आप अपनी Phonepe केवाईसी नहीं करवाते हैं तो आप बहुत सी चीजें गवा रहे हैं। आप यह सब फायदे ही गवा रहे हैं जो की हम नीचे बताएंगे। अगर आप अपनी केवाईसी पूरी कर लेते हैं तो आपको Phonepe की तरफ से यह सब फायदे मिलेंगे।
- आप केवाईसी कंप्लीट करने पर अपने Phonepe wallet में पैसे एड कर पाएंगे।
- केवाईसी होने पर कोई सा भी पेमेंट अनसक्सेसफुल होने पर कंपनी से आसानी से रिफंड ले सकते हैं।
- केवाईसी पूरी करने पर आप Phonepe wallet के सभी ऑफर्स का लाभ उठा सकते हो।
- KYC होने पर आप अपने Phonepe wallet से 10,000 तक का ट्रांजैक्शन महीने में कर सकते हो।
अगर आप KYC नहीं करते हो तो आप यह सब चीजे गवा दोगे।
FAQ
Phonepe में केवाईसी क्या है?
फोनपे में केवाईसी का मतलब है Know Your Customer. यह एक प्रक्रिया है जिसके द्वारा फोनपे अपने उपयोगकर्ता की जानकारी प्राप्त करता है। केवाईसी के द्वारा कस्टमर की पहचान, पता और आधार कार्ड वेरीफाई होता है।
घर बैठे KYC कैसे करे?
फोनपे ऐप की मदद से आप घर बैठे अपनी KYC पूरी कर सकते है।
फोन पे का मालिक कौन है?
फोनपे की स्थापना समीर निगम, राहुल चारी और बुर्जिन इंजीनियर ने की थी। लेकिन 2016 में Flipkart ने Phonepe का अधिग्रहण कर लिया और इसकी मूल कंपनी बन गई। तो, Phonepe का स्वामित्व Flipkart के पास है।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह आर्टिकल यही समाप्त होता है। आज हमने Phonepe के बारे में जाना। हमने ऑनलाइन Phonepe full KYC करना सीखा। साथ ही हमने जाना की केवाईसी क्या होता है और KYC करने के क्या लाभ है।
उम्मीद है दोस्तों आपने इस आर्टिकल को पढ़कर अपनी Phonepe KYC online verification की प्रक्रिया को आसानी से कर लिया होगा। ये आर्टिकल यहा तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।