नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे की Phonepe से अपना बैंक अकाउंट कैसे हटाए। यह सवाल सभी का होता है और इस आर्टिकल हम इसकी पूरी जानकारी देंगे। अंग्रेजी में How to remove bank account from Phonepe ?

तो दोस्तों आपने भी अपना बैंक अकाउंट Phonepe से लिंक किया ही होगा और अब आप उस बैंक अकाउंट को बदलना चाहते हैं या हटाना चाहते हैं। आप अपना नया बैंक अकाउंट ऐड करना चाहते हैं पर आपको नहीं पता कि आप अपना पुराना बैंक अकाउंट Phonepe से कैसे हटाए। तो आप सही आर्टिकल पर है हम इस आर्टिकल में इसी पर बात करेंगे।
हम आपको सिखाएंगे की कैसे आप Phonepe से अपना bank account remove कर सकते हैं। आप इस आर्टिकल को ध्यान से पढ़िए इसमें हमने स्टेप बाय स्टेप इस प्रोसेस को बताया है। यह बहुत आसान प्रोसेस हे जो कि आप यहां से पढ़ने के बाद, स्वयं कर सकते हैं।
तो चलिए अब देखते हैं कि Phonepe पर अपना बैंक अकाउंट कैसे हटाए।
How to remove bank account form PhonePe
Phonepe एक यूपीआई बेस्ड ऑनलाइन पेमेंट ऐप हे। जिसमें हम अपने बैंक अकाउंट को ऐड करके सीधे पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपने बैंक अकाउंट को Phonepe से हटा सकते हैं। नीचे हमने फोटो के माध्यम से भी आप को समझाने का प्रयास किया है, आप इन फोटो को देखकर और हर स्टेप को पढ़कर Phonepe से bank account remove कर सकते हैं।
Steps:
- सबसे पहले आप अपना Phonepe ऐप को खोल लीजिये।
- अब आपको स्क्रीन के नीचे की Footer Menu मैं My Money का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको My Money के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद अब आपको Payments अंतर्गत बैंक अकाउंट (Bank Account) का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको Bank Account पर क्लिक करके उसे खोल लेना है।
- अब आपके सामने आपके सारे बैंक अकाउंट आ जाएंगे जो Phonepe से लिंक हे।आपको जिस बैंक अकाउंट को Phonepe से हटाना है आप उस बैंक अकाउंट पर क्लिक कर दें।
- अब आपके बैंक अकाउंट की सारी डिटेल्स आ जाएगी। बैंक अकाउंट को हटाने के लिए थोड़ा नीचे जाइए, आपको अंत में Unlink Bank Account का ऑप्शन दिखाई देगा। Phonepe से bank account remove करने के लिए आप Unlink Bank Account पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपके सामने एक मैसेज आ जाएगा उस मैसेज में Delete के ऑप्शन पर क्लिक कर दें।
आपका बैंक अकाउंट सक्सेसफुली unlink या Phonepe से हट गया है। आप चाहे तो अपना नए बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर सकते हैं। या फिर आप इसी बैंक अकाउंट को जोड़कर उपयोग भी कर सकते हैं मतलब कि आप इस बैंक अकाउंट को फिर से लिंक करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
इनके लिए आपको अपने बैंक अकाउंट को Phonepe से वापस लिंक करना होगा। इसके लिए आप हमारा पुराना आर्टिकल पढ़ सकते हैं आपको उसकी लिंक नीचे मिल जाएगी।
फोनपे में बैंक अकाउंट कैसे जोड़े
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज हमने जाना की हम Phonepe से अपना बैंक अकाउंट कैसे हटा सकते हैं। इसके लिए हमने आपको बहोत आसान स्टेप्स बताई हे। अब आप इसे स्वयं कर सकते हैं और अपने अनचाहे बैंक अकाउंट को Phonepe से हटा सकते हैं।
उम्मीद हे अपने इस आर्टिकल को पढ़कर अपना बैंक अकाउंट फोनपे से हटाना सिख लिया होगा। यह आर्टिकल How to remove bank account from Phonepe यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।