SBI Yono क्या है | Yono SBI registration कैसे करे [2023]

नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। दोस्तों क्या आपको SBI ऐप Yono के बारे में पता है। आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे की Yono ऐप क्या है? और फिर Yono SBI ऐप में बैंक अकाउंट का registration करना सिखाएंगे। तो आप पूरा आर्टिकल जरूर पढ़े।

This is a featured image which describes that this article is on Yono SBI registration कैसे करे

दोस्तों भारत अब तेजी से डिजिटल की तरफ बढ़ रहा है। सारा बैंकिंग सिस्टम डिजिटल होने लगा है। ऐसे में सभी बैंक अपनी ऑनलाइन वेबसाइट और ऑनलाइन ऐप बनाने में लगे हुए हैं। एसबीआई ने भी अपना ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया है जिसे Yono कहते हैं। आप Yono से अपने बैंक की सारी सुविधाएं बिना बैंक जाए, घर बैठे ले सकते है। इस ऐप को इस्तेमाल करके आपका काफी समय बचता है और आपको बैंक जाने का झंझट भी नहीं होता।

आज के इस आर्टिकल में हम आपको एसबीआई योनो ऐप की संपूर्ण जानकारी देने। हम आपको सबसे पहले बताएंगे की Yono ऐप हे क्या? इसे किस काम के लिए बनाया गया है। उसके बाद हम आपको Yono ऐप को इस्तेमाल करने के फायदे बताएंगे। इसके बाद हम आपको सिखाएं की Yono SBI ऐप में अपने बैंक अकाउंट का registration कैसे करते हैं। हम यह करबे की बहुत ही आसान स्टेप्स बताएंगे जिसे आप पढ़कर आसानी से अपने अकाउंट को रजिस्टर कर पाएंगे। इसके लिए आप पूरा आर्टिकल जरूर पढ़ें।

SBI YONO क्या है ?

Yono एक ऑनलाइन बैंकिंग ऐप है जोकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा बनाया गया है इसकी मदद से हम आसानी से ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा ले सकते हैं। इसकी मदद से आप अपना नया एसबीआई अकाउंट खोल सकते हैं और साथ ही अपने पुराने अकाउंट को यहां रजिस्टर करने पर आप ऑनलाइन बैंकिंग की सुविधा ले सकते हैं। इसमें आपको ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर, बैलेंस चेक करना, और बिल पेमेंट करने की सुविधा मिलती है।

Paytm Payments bank account कैसे खोले [10 मिनटों में]

Yono ऐप को डाउनलोड करना

एसबीआई योनो में रजिस्ट्रेशन करने से पहले हमें इस ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ेगा। उसके लिए नीचे दी गई प्रोसेस का पालन करें।

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर ओपन करें और वहां पर सर्च ऑप्शन में Yono सर्च करें।
  1. आपको रिजल्ट में Yono ऐप दिखाई दे रहा होगा। आप वहां से उसे Install की बटन पर क्लिक करके डाउनलोड कर ले।

योनो एसबीआई ऐप आपके मोबाइल फोन में सक्सेसफुली डाउनलोड हो गया। तो चलिए अब सिखाते है की Yono SBI ऐप में registration कैसे करते है।

Yono SBI में registration कैसे करे

दोस्तों योनो एसबीआई ऐप मैं आपको अपना बैंक अकाउंट रजिस्टर करने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स को फॉलो करना है। यह स्टेप्स बहुत ही आसान भाषा में है। आपको बस इन्हें एक के बाद एक फॉलो करना है और आप आसानी से अपना अकाउंट का Yono SBI में registration कर पाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं।

Step 1: Login करना

  1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन में Yono app ओपन कर लीजिए। ओपन करने के बाद जितनी भी परमिशन मांग रहा है, उन सब को Allow कर दीजिए।

Step 2: Yono में SBI अकाउंट का registration करना

  1. अब आपके सामने तीन ऑप्शन नजर आ रहे होंगे
    1. New to SBI – अगर आपके पास एसबीआई तो पहले से अकाउंट नहीं है और नया अकाउंट बनाना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक कीजिए
    2. Existing Customer – अगर आपके पास एसबीआई का पहले से अकाउंट है और आप yono.sbi का उपयोग करना चाहते हैं तो यहां पर क्लिक कीजिए
    3. I have activation code – अगर आपने एसबीआई ब्रांच में जाकर योनो एसबीआई का रजिस्ट्रेशन किया है तो उन्होंने आप तो एक रजिस्टर एक्टिवेशन तो दिया होगा अगर आपके पास हुए एक्टिवेशन कोड है तो आपके यहां क्लिक कीजिए

अभी हम एक्जिस्टिंग कस्टमर ऑप्शन से रजिस्ट्रेशन प्रोसेस करेंगे। अगर आपको Yono ऐप से SBI का नया अकाउंट ऑनलाइन खोलना है तो उसके लिए अलग आर्टिकल बनाया है।

  1. Existing Customer के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको फिर से 3 नए विकल्प नजर आ रहे होंगे। आपको इन तीन विकल्प में से Register With My ATM Card के विकल्प का चयन करना है।
  1. आपके सामने एक नई स्क्रीन आ जाएगी। इसमें आपको अपने अकाउंट डिटेल्स डालना है। सबसे ऊपर आपको अकाउंट नंबर का ऑप्शन नजर आ रहा होगा। यहां पर आपको अपना एसबीआई का अकाउंट नंबर डालना है और इसके बाद अपनी डेट ऑफ बर्थ डालना है और फिर Next पर क्लिक करना है।
  1. इसके बाद आपसे एसबीआई अकाउंट से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। उस ओटीपी को यहां डालें और Submit ऑप्शन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप ओटीपी सबमिट करते हैं, आपको अपने बैंक खाते का रजिस्टर्ड नाम और सीआईएफ नंबर दिखाई देगा, इसे चेक कर लें। इसके नीचे आपको तीन विकल्प दिखाई देंगे, आइए उनके बारे में जानें।

View – यदि आप अपने खाते का विवरण, उसका बैलेंस या बैंक खाता स्टेटमेंट, इन सभी चीजों को देखना चाहते हैं, तो आप इस विकल्प का चयन करें, आप इस विकल्प के साथ किसी भी प्रकार का लेनदेन नहीं कर सकते हैं।

Limited – इस विकल्प के साथ आप छोटा मोटा फंड ट्रांसफर FD, RD या म्यूचुअल फंड जमा कर सकते हैं।

Full – इस विकल्प में आप सभी प्रकार के वित्तीय लेनदेन का लाभ उठा सकते हैं।

  1. हमारी सलाह है कि आप Full विकल्प का चयन करें क्योंकि यह आपको पूरी स्वतंत्रता देता है। Full विकल्प चुनने के बाद Next बटन पर क्लिक करें
  1. अब आपके सामने लिखा हुआ आएगा Please enter last 6 digits of your ATM card। यहां पर आपको अपने ATM Card की लास्ट 6 संख्या लिखनी है और Next से ऑप्शन पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको अपना 4 डिजिट का ATM Pin डालना है और Submit ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step 3: Username और Password बनाना

अब आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना है यूजरनेम और पासवर्ड बनाते समय आप तो वही नीचे दी गई बातों का ध्यान देना होगा

  1. सबसे पहले अपना यूजर नेम लिख दीजिये और फिर दो बार पासवर्ड डालने के बाद Confirm ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

Step 4: MPIN बनाना

अब आपको अपना MPIN बनाना है। MPIN मतलब है पासवर्ड। जब भी आपको YONO SBI App को खोलना होगा तो आपको अपना Username और MPIN डालकर App में login करना होगा।

  1. MPIN बनाने के लिए Set MPIN पर क्लिक कीजिए। इसके बाद आपके सामने एक पेज खुलेगा, इस पेज के नीचे जाएं, वहां आपको एक बॉक्स दिखाई देगा, उस बॉक्स को tick कर दे और फिर Next बटन पर क्लिक करें।
  1. अब आपको 6 अंकों का MPIN बनाना है। उस MPIN को दो बार दी गई जगह पर लिखे और Next बटन पर क्लिक करें।
  1. अब फिर से आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, उस ओटीपी को यहां भरें और Next बटन पर क्लिक करें।

तो इस प्रकार से आप STATE Bank Of India के YONO SBI ऐप में registration कर सकते हैं और इसे आसानी से उपयोग कर सकते हैं। अब आपके सामने बहुत से सुविधाएं खुल जायेंगे, किसी अन्य आर्टिकल में इन सुविधाओं को उपयोग करना सिखेंगे।

निष्कर्ष

तो दोस्तों यह आर्टिकल यही समाप्त होता है। आज के इस आर्टिकल में हमने पहले जाना कि योनो एप क्या है। हमें योनो एप के द्वारा एसबीआई क्या सुविधा देती है। इसके बाद हमने जाना है इस ऐप को इस्तेमाल करने के क्या फायदे हैं। दोस्तों फिर अंत में हमने Yono SBI ऐप में अपना बैंक अकाउंट registration करना सिखा। जिससे कि हम एसबीआई अकाउंट की ऑनलाइन सुविधा ले सकते।

उम्मीद है दोस्तों अगर आप एसबीआई के कस्टमर है तो आपने यह आर्टिकल पढ़कर आसानी से योनो ऐप में अपने अकाउंट को रजिस्टर कर लिया होगा। यह आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।

Leave a Comment