SBI Mini Statement कैसे निकाले? – मिस कॉल नंबर

SBI mini statement kaise nikale, SBI mini statement number, SBI मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत के सबसे बड़े सरकारी बैंको में से एक हैं। शायद ही कोई ऐसा घर होगा जहा पर किसी के पास स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में कोई बैंक अकाउंट नही होगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के भारत में सबसे अधिक बैंक कस्टमर है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया भारत में उपलब्ध हर तरह की सर्विस अपने खाता धारकों को प्रदान करता है। अगर आपके पास एटीएम कार्ड है तो आपने अपने एटीएम कार्ड से कभी न कभी तो पैसे निकाले ही होंगे। अगर आपने कभी ऐसा किया है तो पैसे निकालने के बाद आपके पास मशीन से एक पर्ची निकलती हैं। जिसके अंदर आपके खाते में बचे हुए पैसे का विवरण होता है। 

SBI Mini Statement kaise nikale

इसी तर्ज पर आप एटीएम कार्ड की सहायता से एटीएम मशीन के अंदर से मिनी स्टेटममेट भी निकाल सकते हैं। अगर आप भी अपना एसबीआई बैंक का मिनी स्टेटमेंट निकलना चाहते है तो आपको इस आर्टिकल को आज तक देखना होगा। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको SBI mini statement kaise nikale उसके बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे तो चलिए अब बिना किसी देरी के शुरू करते है।

एसबीआई मिनी स्टेटमेंट क्या है?

आपको अगर इस बात की जानकारी नही है कि यह मिनी स्टेटमेंट क्या होता है तो आपको जानकारी के लिए बता दे। आपके हाल ही में किए गए ट्रांस्केशन के समूह को मिनी स्टेटमेंट कहा जाता है। जिसमे अक्सर आपके आखिरी के 5 ट्रांजेक्शन अमाउंट की डिटेल्स में जानकारी दी जाती है। एसबीआई मिनी स्टेटमेंट को काफी तरीके से निकाल सकते है। जिसके बारे में हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपको विस्तार में जानकारी प्रदान करेंगे।

घर बैठे SBI बैंक बैलेंस चेक करने के चार तरीके?

SBI मिनी स्टेटमेंट चेक करने का तरीका ?

आप SBI का मिनी स्टेटमेंट काफी तरीके से निकाल सकते है, जानने के लिए नीचे पढ़े- 

SBI मिनी स्टेटमेंट मिस्ड कॉल द्वारा निकाले

आप अगर घर बैठ कर ही एसबीआई का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त करना चाहते है तो उसकी सेवा भी आपको बैंक प्रदान करता है। आप मिस्ड कॉल करके अपने अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते है। जिसकी जानकारी के लिए आपको अपने बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से 09223866666 पर कॉल करना होगा। जिसके कुछ सेकंड के बाद आपको एसबीआई बैंक से एक text message प्राप्त होगा। जिस में आपके एसबीआई के मिनी स्टेटमेंट की जानकारी आपके साथ साझा की जाएगी।

SBI mini statement number – 09223866666

SBI मिनी स्टेटमेंट SMS द्वारा निकाले

अगर आप एसबीआई का मिनी स्टेटमेंट घर से ही एसएमएस के माध्यम से प्राप्त करना चाहते है तो एसबीआई बैंक आपको उसकी भी सेवा प्रदान करता है। आप अपने बैंक अकाउंट से लिंक्ड मोबाइल नंबर से MSTMT का मैसेज लिखकर इस मोबाइल नम्बर 09223866666 पर भेज देंगे।  तो उसके कुछ ही सेकंड के बाद आपके एसएमएस पर लास्ट 5 ट्रांजेक्शन डिटेल्स प्राप्त हो जाएगी।

SBI मिनी स्टेटमेंट ATM कार्ड से निकाले

आपके पास अगर एटीएम कार्ड है तो आप आसानी से किसी भी बैंक के एटीएम में जाकर अपना SBI मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं। इसकी प्रक्रिया काफी सरल है, जानने के लिए नीचे देखे।

  • आपको सबसे पहले अपने आस पास के एसबीआई के एटीएम में जाना होगा।
  • वहा एटीएम मशीन में अपना कार्ड स्वाइप करना होगा।
  • अपना पिन कोड दर्ज करना होगा।
  • जिसके बाद आपके सामने कई सारे विकल्प आयेंगे।
  • आपको उन विकल्प में से मिनी स्टेटमेंट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • मिनी स्टेटमेंट के विकल्प पर क्लिक करते है आपके सामने एक स्क्रीन खुलेगी। जिस पर अकाउंट होल्डर का नाम होगा।
  • साथ में आपके अकाउंट से की गई कुछ ट्रांजैक्शन की डिटेल्स होंगी। 
  • आप अगर इन सब जानकारी प्रिंट करना चाहते है तो आप आसानी से प्रिंट भी कर सकते है।

SBI मिनी स्टेटमेंट नेट बैंकिंग के द्वारा निकाले

आपके एसबीआई बैंक अकाउंट पर अगर नेट बैंकिंग चालू है तो आप yono ऐप की सहायता से भी अपने एसबीआई बैंक अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते है। नेट बैंकिंग को आपको अपने ब्रांच में जाकर ही चालू करना होगा। इस प्रक्रिया को पूरा होने के लिए आपको आधे घंटे का समय लग सकता है। एक बार आपके बैंक अकाउंट से नेट बैंकिंग लिंक हो जाएगी तो आपको बैंक में प्रदान की जाने वाली अधिकतर सेवाएं आपके yono ऐप पर ही प्राप्त हो जाएगी। 

  • Yono ऐप से एसबीआई मिनी स्टेटमेंट निकालने के लिए आपको अपने अकाउंट में लॉग इन करना होगा।
  • जिसके बाद आपको Account Statement के विकल्प पर जाना होगा।
  • उसके बाद आपको महीने और साल को सेलेक्ट करना होगा।
  • जिसके बाद आपको डाउनलोड पीडीएफ के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • अंत में आप अपना एसबीआई मिनी स्टेटमेंट डाउनलोड कर पाने में सफल हो जाएंगे।

FAQ

  • एसबीआई का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

    आपकी जानकारी के लिए बता दे कि एसबीआई एक काफी हाई वॉल्यूम वाला बैंक हैं। जिसके कारण इस बैंक से लोगो को समस्या भी काफी होती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए एसबीआई ने हर तरीके की समस्या के लिए एक अलग हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। कुछ हेल्पलाइन नंबर टोल फ्री है तो कुछ हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करने के लिए आपको चार्ज देना होता है। इसी तरह आपको अगर बैंक स्टेटमेंट से जुड़ी समस्या है तो आपको 1800111101 इस नंबर पर कॉल करना होगा। यह नंबर एक टोल फ्री है। इस नंबर पर कस्टमर केयर से बात करने के लिए आपको किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।

  • एसबीआई मिनी स्टेटमेंट को एटीएम से प्राप्त करने के लिए किन किन चीजों की जरूरत होती है?

    आपको अगर एसबीआई का मिनी स्टेटमेंट एटीएम से प्राप्त करना है तो आपके पास एटीएम कार्ड और एटीएम का पिन कोड होना जरूरी है। अगर आपके पास यह दोनो ही चीजे है तो आप आसानी से अपना एसबीआई का मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते है।

  • एसबीआई बैंक के अंदर जन धन योजना का खाता खुलता है?

    जी हां, भारत के सबसे बड़े बैंक एसबीआई के अंदर भी जन धन योजना का खाता खुल जाता है।

निष्कर्ष

आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको SBI mini statement kaise nikale और उससे संबंधित विषय के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। अगर आपके मन मे इस विषय से संबंधित अन्य कोई सवाल आता है तो आप हमसे नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में संपर्क कर सकते है।

Leave a Comment