नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। क्या आपको पता है Amazon pay account delete कैसे करते है ? अगर नहीं तो आप यह आर्टिकल पूरा जरूर पढ़े। हमने इसमें सिखाया है अमेज़न पे अकाउंट डिलीट कैसे करते है (How to delete Amazon Pay account Hindi).

दोस्तों अमेज़न भारत में एक जानी मानी मशहूर ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी है। जिससे कि हम ऑनलाइन सामान खरीद सकते हैं। यह कंपनी हमें ऑनलाइन पेमेंट या डिजिटल पेमेंट की भी सुविधा देती है। इसे हम amazon pay के नाम से जानते हैं। अमेज़न पे हमें बहुत सारी ऑनलाइन पेमेंट सुविधा देता है जैसे रिचार्ज करना, बिल भरना, बुकिंग करना और अन्य।
परंतु कभी आपको इसे डिलीट करना पड़े तो क्या आपको पता है Amazon Pay account delete कैसे करे। हम आज के इस आर्टिकल में इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे। हम आपको स्टेप बाय स्टेप अपना अमेजॉन पे अकाउंट डीरजिस्टर या डिलीट करना सिखाएंगे। आप इस आर्टिकल को पढ़कर बड़े ही आसानी से अपना अकाउंट डिलीट कर पाएंगे।
Table of Contents
अमेज़न पे डिलीट करने पर
Amazon pay delete करने से पहले इन बातों का जरूर ध्यान रखें। अमेजॉन पे अकाउंट डिलीट करने पर आप इन सभी सुविधा को भी डिलीट कर देंगे। आप फिर से इन सुविधाओं का amazon द्वारा उपयोग नहीं कर पाएंगे। आपको यह सुविधा उपयोग करने के लिए फिर से अपना account अमेज़न पे पर बनाना होगा। यह सारी सुविधाएं हमने नीचे बताइए है।
- आपको ऑनलाइन पेमेंट, बिल पेमेंट और मोबाइल रिचार्ज करने के लिए फिर से ऐमेज़ॉन पे पर रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- अमेजॉन पे अकाउंट डिलीट करने पर आपकी सारी यूपीआई आईडी डिलीट हो जाएगी।
- आपने जितने भी बैंक अकाउंट अमेज़न पे से लिंक किए होंगे। वह सारे अनलिंक हो जाएंगे।
Airtel Payment Bank account कैसे खोले
Amazon pay account delete करना
दोस्तों चलिए अब बात करते हैं कि आप अपना अमेजॉन पे अकाउंट डिलीट कैसे कर सकते हैं। हमने नीचे स्टेप बाय स्टेप यह प्रक्रिया बताइए है। आप अपना Amazon pay UPI deregister करके अपना अमेज़न पे अकाउंट डिलीट कर पाएंगे। यह स्टेप्स बहुत ही आसान भाषा में है जिसे आप आसानी से समझ सकते है।
Steps:
- सबसे पहले आप अपना अमेज़न ऐप ओपन कर लीजिए और फिर अमेज़न पे अकाउंट में चले जाइए।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर Amazon Pay UPI का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको इस पर क्लिक कर देना है।
- अब आपको नई स्क्रीन पर थोड़ा नीचे जाना है और फिर More Options के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको Deregister Amazon Pay UPI का ऑप्शन दिखाई दे रहा होगा। आपको इस पर क्लिक कर देना है। और फिर Yes, deregister Amazon Pay UPI पर क्लिक कर दे।
यह करने के बाद आप अमेज़न पे अकाउंट से डीरजिस्टर हो जाएंगे और आप को फिर से अमेजॉन पे उपयोग करने के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस तरह आपने अपना Amazon pay account delete सक्सेसफुली कर लिया है। इसके बाद आप अमेज़न पर की सेवाएं उपयोग नहीं कर पाएंगे।
Amazon pay account delete करने के कारण
अपना अमेजॉन पे अकाउंट डिलीट करने के कई कारण हो सकते हैं जैसे –
- आपको Amazon pay की सेवाएं पसंद नहीं आई।
- अमेज़न पे उपयोग करने में आपको खतरा महसूस होता है। आपको लगता है कि इसे उपयोग करने पर आपके साथ फ्रॉड हो सकता है।
- आप अपना नया अकाउंट बनाने के लिए पुराने अकाउंट को डिलीट करना चाहते है।
- आपको अपनी पर्सनल डिटेल्स बदलना है जैसे मोबाइल नंबर, एड्रेस, बैंक अकाउंट, यूपीआई आईडी।
निष्कर्ष
तो दोस्तों यह आर्टिकल यहीं समाप्त होता है। आज के इस आर्टिकल में हमने जाना कि Amazon pay account delete कैसे किया जाता है। हमने इसके लिए अमेज़न पे अकाउंट को डीरजिस्टर किया। साथ ही हमने कुछ कारण जाने जिनकी वजह से अमेजॉन पे डिलीट करना पढता है। आपने इस आर्टिकल को पढ़कर यह सभी स्टेप्स अच्छे से सिख ली होगी।
उम्मीद है दोस्तों अब आप अपना Amazon pay account delete आसानी से कर पाएंगे। यह आर्टिकल अंत तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।