नमस्कार दोस्तों आपका हमारी वेबसाइट पर स्वागत है। क्या आप अपना Phonepe अकाउंट डिलीट करना चाहते है तो ये आर्टिकल जरूर पढ़े। आज के इस आर्टिकल में हम सीखेंगे की Phonepe अकाउंट कैसे डिलीट करें। अंग्रेजी में How to delete Phonepe account ?

दोस्तों अगर आपको किसी कारण से अपना Phonepe अकाउंट बंद करना है। अब आप Phonepe यूज़ नहीं करना चाहते हैं और आप उसको डिलीट करना चाहते हैं तो आप इस आर्टिकल तो पूरा जरूर पढ़ें। हमने आसान स्टेप्स में अपना Phonepe account delete करना बताया है जिसको आप पढ़कर अपना अकाउंट डिलीट कर पाओगे।
डिलीट करने से पहले अगर आपके Phonepe wallet में बैलेंस है तो आप उसे सर्च कर दें वरना Phonepe अकाउंट डिलीट करने पर आपका बैलेंस भी चला जाएगा। साथ ही बाकी सारे Phonepe की सुविधा भी बंद कर दें। Phonepe बंद करने के बाद आपका UPI ID डीएक्टिवेट हो जायेगा।
तो चलिए जानते हे Phonepe account delete कैसे करे। और Phonepe अकाउंट डिलीट करने से पहले क्या – क्या बाते ध्यान में रखे।
तो चलिए अब सीखते हैं Phonepe अकाउंट कैसे डिलीट करे।
How to delete phonepe account permanently (Hindi)
तो अब सीखते हैं कि Phonepe अकाउंट को हमेशा के लिए डिलीट कैसे करें। नीचे हमने स्टेप बाय स्टेप, आसान भाषा में Phonepe अकाउंट डिलीट करने की प्रक्रिया बताई है। आप इसे पढ़कर आसानी से समझ पाएंगे और स्वयं के द्वारा कर पाएंगे।
आपको Phonepe अकाउंट डिलीट करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। यह सब बिंदु हमने नीचे एक टेबल में बताए है। आप इन सभी जरुरी बातो को पहले ध्यान से पढ़ ले और फिर अपने Phonepe अकाउंट को चेक कर ले। जिससे की आपको किसी प्रकार का नुकसान ना हो।
Google pay account कैसे बनाये [2021]
Phonepe account delete करने से पहले
- आप सबसे पहले अपना Phonepe से लिंक बैंक अकाउंट को unlink कर दे। यह सिखने के लिए यह क्लिक करे।
- इसके बाद अपना डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड unlink कर लीजिये।
- आपके जितने भी बिल पेमेंट AutoPay पे लगे हो उनको हटा दीजिये। जैसे बिजली बिल, मोबाइल रिचार्ज और पानी बिल।
- आप अपने Phonepe wallet के सारे पैसों को खर्च कर दीजिये वर्ना अकाउंट डिलीट करने पर वह पैसे चले जायेंगे।
Steps 1: Account delete करना
- सबसे पहले आप अपना Phonepe अकाउंट खोल कर लीजिए।
- अब आपको सबसे ऊपर एक Question mark (?) दिखेगा। आप उस Question mark (?) पर क्लिक कर दें।
- क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नई स्क्रीन खुल जाएगी। इस स्क्रीन पर आपको Phonepe से सम्बंधित कई सारे ऑप्शंस दिखाई देंगे। आपको इनमें से Other Topics के अंतर्गत My Account and KYC पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने तीन नए ऑप्शन खुल जाएंगे। आपको अपना Phonepe अकाउंट डिलीट करना है इसलिए आप My Phonepe Account Details पर क्लिक कर दें।
- इसके बाद आपको फ़ोन पर दिखाई दे रहे 4 ऑप्शन में से Permanently Deleting My Phonepe Account पर क्लिक करना है।
(अब आपके सामने फिर से चार ऑप्शन आ जाएंगे। इसमें से आपको जो भी समस्या अपने phonepe अकाउंट डिलीट करने से सम्बंधित लगे आप उसे सेलेक्ट कर ले। अगर आपको को अंग्रेजी में समझ नहीं आ रहा हे तो आप ऊपर English लिखा हुआ बटन को क्लिक करके हिंदी सेलेक्ट कर ले।)
- हम यह पर I have another Phonepe account के ऑप्शन को सेलेक्ट करेंगे। अगर आप भी अपना phonepe अकाउंट बंद करना चाहते है, तो आप इस ऑप्शन को सेलेक्ट कर ले।
अब आपके सामने एक लंबा सा आर्टिकल खुल जाएगा। जिसमें कि आपको बताया जाएगा कि आप के Phonepe अकाउंट डिलीट करने के बाद यह सुविधाए समाप्त हो जाएगी और अगर आपने यह सुविधाए ले रखी है तो आप का नुकसान हो सकता है। हमने इन सब बातों को ऊपर वाली टेबल में बता दिया है आप वहां से अपना Phonepe अकाउंट चेक कर लें।
- यह सब चेक करने के बाद नीचे जाने पर Deactivate Phonepe Account लिखा हुआ दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें।
Step 2: Deactivation confirm करना
- अब आपसे वह आपकी भाषा पूछेगा आप हिंदी, इंग्लिश और बाकी सारी भाषाओं में से चुन सकते हैं। हम यह English सेलेक्ट करेंगे।
- अब आपके सामने एक मैसेज आएगा जिसमें लिखा होगा कि अगर आप यह Phonepe अकाउंट डीएक्टिवेट कर देंगे तो आप इस नंबर से दोबारा अपना Phonepe अकाउंट reactivate नहीं कर पाएंगे। आपको इसके नीचे दो ऑप्शन दिए जाएंगे इसमें से Yes, I wish to deactivate my Phonepe account पर क्लिक करें।
- अगला सवाल वह पूछेगा कि आपके Phonepe वॉलेट में जीरो बैलेंस है या नहीं ? आप नीचे दिए गए ऑप्शन में से चुन सकते हैं Yes और No. अगर आपको अपना Phonepe account डिलीट करना है तो आप पहले ही अपना phonepe wallet बैलेंस को जीरो कर दें और यहां Yes, I have zero balance सिलेक्ट कर ले।
- अब आपसे वह पूछेगा कि क्या आपने अपनी पर्सनल डीटेल्स और बैंक अकाउंट को Phonepe से हटा दिया है ? आप यहां Yes, It is removed के ऑप्शन पर क्लिक करें। अगर आपने रिमूव नहीं करा हे तो आप पहले जाकर यह डिटेल्स Phonepe से हटा दें।
- अब आपसे आखरी सवाल पूछा जाएगा कि क्या आपने अपने सारे AutoPay और पेमेंट रिमाइंडर तो बंद कर दिया है ? आपको यहां No, I do not have any active request पर क्लिक करना है। AutoPay के बारे में हम आपको ऊपर टेबल में बता चुके हैं। आप वहां से इसे बंद कर सकते हैं।
यह करने के बाद आपकी request Phonepe team के पास चली जाएगी। वह इसे 7 दिन में रिव्यू करके आपकी request को पूरा कर देंगे और आपका अकाउंट हमेशा के लिए deactivate हो जाएगा। तो देखा दोस्तों आप इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना Phonepe account delete कर सकते हैं।
निष्कर्ष
तो दोस्तों आज हमने जाना कि Phonepe अकाउंट डिलीट कैसे करें। हमने आसान स्टेप में इसे समझा। एक के बाद एक इसकी स्टेप तो बताया साथ ही फोटो के जरिए भी आप को समझाने की कोशिश करी।
यह बहुत आसान है बस आप एक बार हमारे साथ-साथ इसे करने का प्रयास करें और आप भी अपना Phonepe अकाउंट डिलीट कर पाएंगे। उम्मीद हे आपने हमारे इस आर्टिकल How to delete Phonepe account in Hindi से कुछ सीखा होगा। यह आर्टिकल यहां तक पढ़ने के लिए धन्यवाद।